{"_id":"d3f4efca-4481-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fourth-test-in-nagpur-indians-get-final-chance-to-salvage-pride","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या टीम इंडिया बजने से बचा पाएगी अपनी ‘पुंगी’?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या टीम इंडिया बजने से बचा पाएगी अपनी ‘पुंगी’?
नागपुर/एजेंसी
Updated Wed, 12 Dec 2012 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इसे बदला सीरीज का नाम दिया गया था। इसे लेकर क्रिकेट मैचों का प्रसारण करने वाले चैनल ने विज्ञापनों की सीरीज बनाई थी, जिसमें अंगरेजों के वाद्य यंत्रों को खांटी भारतीयों को महारत से बजाते हुए दिखाया।
विज्ञापन
इसकी थीम लाइन थी, ‘फलां ने तो बजा दी अंगरेजों की पुंगी। क्या टीम इंडिया बजा पाएगी अंगरेजों की पुंगी?’ विज्ञापन हास्य का पुट लिए थे लिहाजा लोकप्रिय भी हुए। शायद सीरीज शुरू होने से पहले किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इंग्लैंड घर की शेर टीम इंडिया की उसके ही मैदानों में इस तरह पुंगी बजा देंगे।
विज्ञापन
अब नागपुर में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज के साथ सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में मेजबान भारत 2-1 से पिछड़ा हुआ है। यदि भारत नागपुर टेस्ट मैच भी गंवा देता है तो 2004 के बाद उसकी घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में यह पहली हार होगी। तब उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, इंग्लैंड के पास 1985-86 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने की संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
यदि सीरीज के पहले टेस्ट मैच को छोड़ दिया जाए तो उसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में इंग्लैंड से फिसड्डी ही नजर आई। कोलकाता टेस्ट में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए गए।
चयनकर्ताओं ने कड़ा फैसला लेते हुए खराब फार्म से जूझ रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान, युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को नागपुर टेस्ट से बाहर कर दिया था। उनकी जगह दिल्ली के मीडियम पेसर परविंदर अवाना, सौराष्ट्र के आलराउंडर रविंद्र जडेजा और लेग स्पिनर पीयूष चावला टीम में जगह मिली है।
जडेजा को आखिरी टेस्ट मैच के लिए युवराज के स्थान पर अंतिम एकादश में जगह मिलना तय माना जा रहा है। जहीर खान के स्थान पर बंगाल के मीडियम पेसर अशोक डिंडा या परविंदर अवाना में से किसी एक को मौका टेस्ट कैरियर का आगाज करने का मौका मिलेगा।
टॉस की भूमिका होगी अहम
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभी तक सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले गए हैं और तीनों का परिणाम निकला है। भारत ने यहां दो टेस्ट मैच जीते और एक गंवाया है। भारत और इंग्लैंड पहली बार यहां भिड़ेंगी। टॉस जीतने वाली टीम ने हमेशा यहां पहले बल्लेबाजी की है और दो बार मैच जीतने में सफल रही है। इस बार भी टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है।
फिन पर संशय
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन का पीठ की समस्या के कारण चौथे टेस्ट में खेलना अनिश्चित है। फिन इससे पहले जांघ में खिंचाव के कारण अहमदाबाद और मुंबई टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। लेकिन कोलकाता में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।
भारत कर सकता है पलटवार: कुक
इंग्लैंड क्रिकेट के कप्तान एलिएस्टर कुक ने कहा ‘मुझे यकीन है कि वे वापसी करने की कोशिश करेंगे। लेकिन हम अपनी तरफ से कोई ढिलाई नहीं दिखाएंगे और टीम जवाबी हमले के लिए तैयार है। मैंने टीम से कहा है कि हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि हमें तीसरी जीत भी आसानी से मिल जाएगी। हम फिलहाल अच्छी स्थिति में हैं लेकिन यह नया मैच होगा और हमें नई शुरुआत करनी होगी। वैसे अभी काम पूरा नहीं हुआ है।’
नंबर गेम--
03 : टेस्ट भारत ने विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले। दो जीते, एक गंवाया है।
02 : शतक इस स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने तीन टेस्ट मैचों में जड़े हैं।
357 : रन तीन टेस्ट मैचों में एक शतक के साथ यहां सर्वाधिक वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं।