फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Four Members of Afghanistan team head UK Coach urged to come home back

U19 World CUP: अपने देश नहीं लौटना चाहते अफगानिस्तान के चार खिलाड़ी, इंग्लैंड में ले सकते हैं शरण

Tue, 08 Feb 2022 09:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 09:35 AM IST
सार

अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम के चार खिलाड़ी अपने देश वापस लौटने को तैयार नहीं हैं। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये चारों इंग्लैंड में शरण मांगकर रहेंगे या किसी और देश का रुख करेंगे। 

विज्ञापन
Four Members of Afghanistan team head UK Coach urged to come home back
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान की अंडर-19 विश्व कप टीम के चार खिलाड़ियों ने अपने देश वापस लौटने से इंकार कर दिया है। ये चारों खिलाड़ी वेस्टइंडीज में विश्व कप खेलने के बाद अफगानिस्तान की बजाय इंग्लैंड पहुंच गए हैं। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि चारों सदस्य ब्रिटेन में शरण मांग रहे हैं या नहीं। अंडर-19 विश्वकप में अफगानिस्तान की टीम चौथे स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन


ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ये चारों खिलाड़ी लंदन में हैं और आठ फरवरी को इनका वीजा समाप्त हो जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, कई लोगों ने चारों खिलाड़ियों से अपने देश वापस लौटने की मांग की है। ब्रिटेन की सरकार के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति ट्रांजिट वीजा पर देश में 48 घंटे से अधिक नहीं रह सकता है।
विज्ञापन


लाखों लोग कर चुके हैं पलायन
पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति, नौकरशाहों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों सहित एक लाख से अधिक अफगानी नागरिकों ने तुरंत देश छोड़ दिया था। अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रईस अहमदजई, ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे और देश वापस जाएंगे। अहमदजई विश्व कप के दौरान टीम के मुख्य कोच थे,। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदजई ने कहा "उन्हें मेरे संदेश मिले। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। मैंने उनसे कहा कि अफगानिस्तान को उनकी जरूरत है। खेल और क्रिकेट ने अफगानिस्तान के लिए बहुत कुछ किया है। विश्व कप के दौरान हमें जो समर्थन मिला वह अद्भुत, अविश्वसनीय था। कभी-कभी जब आप अपने देश के लिए चीजें करते हैं तो यह आपके पूरे जीवन में आपके लिए बहुत मायने रखता है।" 


पांचवीं बार भारत ने जीता खिताब
अंडर-19 विश्व कप 2022 के फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत सबसे ज्यादा बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम है। टीम इंडिया ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में यह खिताब जीता था। भारत सबसे ज्यादा आठ बार अंडर-19 विश्वकप का फाइनल खेल चुका है। इसमें पांच बार भारतीय टीम जीती है, जबकि तीन बार (2006, 2016 और 2020) उसे हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed