फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Four IPL teams launched new Jersey before start of IPL 2022 including RCB, MI, PBKS and DC

IPL 2022: मुंबई-आरसीबी सहित चार टीमों ने जारी की नई जर्सी, जानें अब कैसे दिखेंगे आपके चहेते खिलाड़ी

Sat, 12 Mar 2022 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 08:33 PM IST
सार

आरसीबी, मुंबई, पंजाब और दिल्ली की टीम ने अपनी नई जर्सी का एलान कर दिया है। आईपीएल 2022 में ये चारों टीमें नई ड्रेस और नए खिलाड़ियों के साथ नजर आएंगी। 
 

विज्ञापन
Four IPL teams launched new Jersey before start of IPL 2022 including RCB, MI, PBKS and DC
आईपीएल टीमों की नई जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बचा है। इससे पहले चार पुरानी टीमों ने अपनी नई जर्सी का एलान कर दिया है। आरसीबी, मुंबई, पंजाब और दिल्ली की टीम ने अपनी नई जर्सी जारी की है। अब विराट, रोहित, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी नई ड्रेस में नजर आएंगे। आरसीबी की टीम ने अपनी नई जर्सी का एलान करने से पहले अपने नए कप्तान का भी एलान किया है। आईपीएल 2022 में बैंगलोर की टीम फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलेगी। इस टीम ने लगभग नौ साल बाद अपना कप्तान बदला है। 
विज्ञापन


आरसीबी ने अपनी नई जर्सी का एलान करने के साथ ही विराट और फाफ डुप्लेसिस की फोटो शेयर की है। आरसीबी की जर्सी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। यह जर्सी काले और लाल रंग से बनाई गई है। खिलाड़ियों के कंधे और छाती के पास काला रंग होगा, जबकि नीचे लाल रंग की जर्सी होगी। इसके साथ ही इसमें शेर भी बनाया गया है। 
विज्ञापन

Image

मुंबई की नई जर्सी भी जारी
मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही अपनी नई जर्सी का एलान कर चुकी है। मुंबई की जर्सी में भी ज्यादा बदलाव नहीं है। इसमें मुख्य रूप से नीला रंग दिखाई दे रहा है। वहीं बगल से सुनहरे रंग की पट्टी भी बनाई गई है। जर्सी में नीचे का हिस्सा नीले रंग के कोलाज के जैसा दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Image

लाल और नीले रंग से बनी है दिल्ली की नई जर्सी
दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल 2022 के लिए नई जर्सी का एलान कर दिया है। दिल्ली की नई जर्सी दो रंगों से बनी है। इसमें लाल और नीले रंग को मिलाया गया है। इसके बाद नई जर्सी बनी है। हालांकि, दोनों रंग अलग-अलग दिखाने की बजाय साथ में मिला दिए गए हैं। जर्सी का दायां हिस्सा नीले रंग से शुरू होता है, जबकि बायां हिस्सा लाल रंग से शुरू होता है और दोनों रंग बीच में मिल जाते हैं। इस जर्सी में दिल्ली का टाइगर और उसकी धारियां भी बनाई गई हैं। 


पंजाब की नई जर्सी का आधिकारिक एलान बाकी
पंजाब किंग्स की नई जर्सी जारी हो चुकी है, लेकिन टीम ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, कई सोशल मीडिया अकाउंट में पंजाब की नई जर्सी दिखाई गई है। पंजाब की नई जर्सी पूरी तरह से लाल रंग की है, जिसमें नीच की तरफ हल्के काले रंग से शेर का निशान बनाया गया है। वहीं किनारे की तरफ सुनहरे रंग की पट्टियां बनाई गई हैं। 
Image
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed