{"_id":"5c7fe5d6bdec2213fd298371","slug":"former-zimbabwe-cricket-chief-enock-ikope-banned-for-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक पर लगा दस साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक पर लगा दस साल का प्रतिबंध
Wed, 06 Mar 2019 08:53 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
इनोक इकोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक इनोक इकोप को क्रिकेट से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों में भाग लेने से दस साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट ने उन्हें जांच में असहयोग करने और बाधा पहुंचने का दोषी पाया था जिसके बाद यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
पंचाट ने उन सबूतों पर गौर किया जो आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने राजन नैयर द्वारा जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर को की गयी भ्रष्ट पेशकश की जांच के दौरान जुटाये थे। इन सबूतों के आधार पर एसीयू ने इकोप पर संदेह व्यक्त किया था कि वह भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
नैयर तब हरारे मेट्रोपोलिटन क्रिकेट एसोसिएशन (एचएमसीए) के कोषाध्यक्ष और विपणन निदेशक थे। उन पर 20 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इनपुट-भाषा