फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former srilankar legend muttiah muralitharan slams senior cricketers on contract issue

श्रीलंका क्रिकेट अनुबंध विवाद: मुरलीधरन ने चार अनुभवी क्रिकेटरों को लगाई फटकार

Tue, 13 Jul 2021 07:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Jul 2021 07:44 PM IST
सार

मुथैया मुरलीधरन ने केंद्रीय अनुबंधों के विवाद के लिए राष्ट्रीय टीम के चार सीनियर खिलाड़ियों को आड़े हाथों लिया और उन्हें फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Former srilankar legend muttiah muralitharan slams senior cricketers on contract issue
मुरलीधरन - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट में जारी अनुबंध विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में खिलाड़ी और बोर्ड आमने-सामने हैं। इन सबके बीच स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने केंद्रीय अनुबंधों के विवाद के लिए राष्ट्रीय टीम के चार सीनियर खिलाड़ियों को आड़े हाथों लिया और उन्हें फटकार लगाई है।

विज्ञापन


दरअसल पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुसल परेरा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम के कई दूसरे खिलाड़ी भी केंद्रीय अनुबंधों को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के साथ लंबे समय तक चले आ रहे विवाद में शामिल हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे से पहले कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने वेतन विवाद के कारण बोर्ड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने हालांकि बाद में दौरे के अनुबंध पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पारदर्शिता के मुद्दों पर अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, लेकिन मुरलीधरन ने कहा कि ऐसा मुख्य रूप से इसलिए हुआ क्योंकि सीनियर क्रिकेटरों को नई प्रदर्शन-आधारित प्रणाली के तहत कम वेतन मिलेगा।


मुरलीधरन ने ‘हीरू टीवी’ से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस साल उन्हें केंद्रीय अनुबंध की आवश्यकता नहीं है, हम दौरा आधारित अनुबंधों को जारी रख सकते है।’

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले 49 वर्षीय मुरलीधरन ने कहा कि सीनियर क्रिकेटर अपनी वेतन में कटौती को देखते हुए अन्य युवा खिलाड़ियों को अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से रोक रहे हैं। मुरलीधरन ने कहा कि जब बोर्ड की ओर से अनुबंध पेशकश की गई तो खिलाड़ियों ने इसे नहीं लिया। ऐसे में उन्हें अब केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलेगा। इससे देश के टेस्ट क्रिकेटरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा क्योंकि एसएलसी से उन्हें मासिक वेतन नहीं मिलेगा और टीम को नवंबर से पहले कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है।

बता दें कि क्रिकेटरों ने 18 जुलाई से शुरू होने वाली भारत श्रृंखला से पहले दौरे के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed