फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Sri Lanka cricketer Muralitharan to invest Rs 1,400 cr in beverages unit in Karnataka

Cricket : मुरलीधरन ने कर्नाटक की पेय पदार्थ इकाई में निवेश का लिया फैसला, इतने करोड़ रुपये खर्च करेंगे

Tue, 18 Jun 2024 10:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Jun 2024 10:45 PM IST
सार

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन कर्नाटक के चामराजनगर जिले में पेय पदार्थ (सॉफ्ट ड्रिंक्स) और कन्फेक्शनरी इकाई में निवेश करेंगे। कर्नाटक के भारी और मझोले उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Former Sri Lanka cricketer Muralitharan to invest Rs 1,400 cr in beverages unit in Karnataka
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : M.B Patil Twitter

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन क्रिकेट की पिच के बाद अब निवेशक बनने की राह पर चल पड़ रहे हैं। मुरलीधरन ने कर्नाटक की पेय पदार्थ इकाई में 1400 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन कर्नाटक के चामराजनगर जिले में पेय पदार्थ (सॉफ्ट ड्रिंक्स) और कन्फेक्शनरी इकाई में निवेश करेंगे। कर्नाटक के भारी और मझोले उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यह निवेश कई चरणों में किया जाएगा। मुरलीधरन ने परियोजना के संबंध में पाटिल के साथ चर्चा की, जिसके बाद यह घोषणा की गई। मंत्री के कार्यालय ने बयान में पाटिल के हवाले से कहा कि श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुरलीधरन ने ‘मुथैया बेवरेजेज एंड कन्फेक्शनरीज’ ब्रांड के तहत पेय पदार्थ और कन्फेक्शनरी बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में निवेश बढ़ाकर 1,400 करोड़ रुपये तक किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी कहा कि परियोजना के लिए 46 एकड़ भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है और जनवरी 2025 में विनिर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पाटिल ने आगे बताया कि मुरलीधरन की निकट भविष्य में धारवाड़ में एक और इकाई स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed