अफगानिस्तान को मिला नया कोच, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज लांस क्लूसनर देंगे ट्रेनिंग
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूसनर को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह फिल सिमंस का पद ग्रहण करेंगे। बता दें कि फिल सिमंस का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
सिमंस ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 18 महीने का साथ निभाया। वर्ल्ड कप 2019 के दौरान सिमंस ही अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच थे। दरअसल, सिमंस के जाने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे।
खबरों के मुकाबिक अफगानिस्तान कोच पद के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाल 50 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें लांस क्लूसनर भी शामिल थे। आखिर में सर्व सहमती के बाद अफगानिस्तान बोर्ड ने लांस क्लूसनर को अगला मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है।
बता दें कि क्लूसनर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 1906 के रन के साथ-साथ 80 विकेट झटके हैं। वहीं 171 वन-डे मैच में उन्होंने 3576 रन के साथ-साथ 192 विकेट हासिल किए हैं।
Former South Africa all-rounder Lance Klusener has been appointed as new Head Coach by the Afghanistan Cricket Board.
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 27, 2019
Read more: https://t.co/oMxqse76NG@Farhan_YusEfzai pic.twitter.com/pLsCLNDlhU