{"_id":"67530cec6d0f25cf630a8256","slug":"former-south-africa-all-rounder-jp-duminy-has-stepped-down-as-the-batting-coach-of-his-national-side-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSA: जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर के बल्लेबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा, निजी कारण का दिया हवाला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSA: जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर के बल्लेबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा, निजी कारण का दिया हवाला
Fri, 06 Dec 2024 08:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:11 PM IST
सार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने डुमिनी के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। 40 वर्षीय डुमिनी 2023 वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।
विज्ञापन
जेपी डुमिनी
- फोटो : PTI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने सफेद प्रारूप टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व ऑलराउंडर डुमिनी मार्च 2023 से यह भूमिका निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते पद छोड़ने का फैसला किया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने डुमिनी के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। 40 वर्षीय डुमिनी 2023 वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।
दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जबकि टी20 विश्व कप की उपविजेता रही थी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने यह घोषणा करता है कि व्यक्तिगत कारणों के आधार पर सीएसए के साथ आपसी समझौते के बाद जेपी डुमिनी ने तत्काल प्रभाव से सफेद गेंद के बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय सीमित ओवरों की टीम के बल्लेबाजी विभाग में सुधार के लिए उनका योगदान अमूल्य है। सीएसके डुमिनी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है और दक्षिण अफ्रीका टीम में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।
डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 11 साल के अपने करियर में 46 टेस्ट, 199 वनडे और 81 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 2103 रन, वनडे में 5117 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1934 रन बनाए हैं। डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम मैच 2019 वनडे विश्व कप में खेला था, जहां टीम ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी।