फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Saurashtra cricketer and BCCI referee Rajendra Singh Jadeja died at the age of 66 he was infected with Corona Virus

दुखद: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र सिंह जडेजा, रैफरी समेत ये अहम जिम्मेदारियां संभाली

Sun, 16 May 2021 12:58 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 16 May 2021 12:58 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र सिंह जडेजा कोरोना से जंग हार गए। उन्होंने रविवार (16 मई) को तड़के सुबह दुनिया को अलविदा कहा। वे रैफरी से लेकर चयनकर्ता तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैंं।

विज्ञापन
Former Saurashtra cricketer and BCCI referee Rajendra Singh Jadeja died at the age of 66 he was infected with Corona Virus
सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के रैफरी राजेंद्रसिंह जडेजा - फोटो : linkedin.com

विस्तार

देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रैफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का 66 साल की उम्र में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने आज यानी रविवार (16 मई) को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे
एससीए ने बयान में कहा, ‘एससीए में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ।’ जडेजा दायें हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे ऑलराउंडर भी थे। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए।
विज्ञापन


बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने जताया शोक
जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी 20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे। वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे। उनके निधन पर बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, ‘राजेंद्र सिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह का बयान
एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। राजेंद्र सर जिन लोगों से मैं मिला उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed