{"_id":"673f3ca19223037a1a07bfea","slug":"former-pakistani-cricketer-mohammad-nazir-passed-away-at-the-age-of-78-know-about-his-career-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammad Nazir: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद नजीर का निधन, 78 की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammad Nazir: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद नजीर का निधन, 78 की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें करियर
Thu, 21 Nov 2024 07:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:29 PM IST
सार
लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे नजीर ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके पुत्र नोमान ने दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता करीब पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद वह अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से कभी उबर नहीं पाए और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थे।
विज्ञापन
मोहम्मद नजीर
- फोटो : @TheRealPCB
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद नजीर का गुरुवार को लाहौर में निधन हो गया। लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे नजीर ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके पुत्र नोमान ने दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता करीब पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद वह अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से कभी उबर नहीं पाए और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थे। नोमान ने आगे बताया कि उनके पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
The PCB is saddened by the passing of former Test cricketer and umpire Mohammad Nazir. He represented Pakistan in 14 Tests and four ODIs from 1969 to 1984, taking 37 international wickets. He also officiated five Tests and 15 ODIs as an umpire. PCB offers its heartfelt… pic.twitter.com/ktBGvHdbuM
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 21, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल बाद टीम में मिली थी जगह
नोमान ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने बीमार पिता की मदद करने की अपील की थी। नजीर ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए तब सुर्खियां बटोरीं जब इमरान खान ने 1979-80 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने के लिए पांच साल बाद उन्हें टीम में शामिल किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1969 में टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, 1980 में उन्होंने अपना पहला वनडे खेला।

गेंदबाजी के अलावा अंपायरिंग भी कर चुके नजीर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 800 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले इस गेंदबाज को नजीर जूनियर के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 14 टेस्ट मुकाबले खेले। इनमें उन्हें 34 विकेट मिले। वह अंपायरिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने पांच टेस्ट और 15 वनडे मैचों में अंपायरिंग की।