फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan umpire Asad Rauf recalls 2004 India vs Pakistan Series; said How Team India were disappointed with Inzamam Ul Haq decision; said I favoured Pakistan

IND vs PAK: जब इंजमाम को नॉटआउट देने पर भड़क गई थी टीम इंडिया, इस अंपायर पर लगा था पाकिस्तान का साथ देने का आरोप, जानें

Mon, 11 Jul 2022 05:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

भारत का 2004 में किया गया पाकिस्तान का दौरा भी काफी चर्चाओं में रहा था। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और क्वालिटी क्रिकेट खेली थी। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम पांच वनडे और तीन टेस्ट की सीरीज खेलने पाकिस्तान गई थी।

विज्ञापन
Former Pakistan umpire Asad Rauf recalls 2004 India vs Pakistan Series; said How Team India were disappointed with Inzamam Ul Haq decision; said I favoured Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान 2004 सीरीज के दौरान की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम मौजूदा समय में  द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही है। दोनों टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट या एशिया कप में ही एक-दूसरे से भिड़ती हैं। पिछली बार दोनों टीमें पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। वहीं, किसी द्विपक्षीय सीरीज में दोनों टीमें पिछली बार 2012 में आमने सामने आई थीं। 
विज्ञापन

हालांकि, लोगों को अब भी बेसब्री से भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार रहता है। अब दोनों टीमें आगामी एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। भारत का 2004 में किया गया पाकिस्तान का दौरा भी काफी चर्चाओं में रहा था। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और क्वालिटी क्रिकेट खेली थी। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम पांच वनडे और तीन टेस्ट की सीरीज खेलने पाकिस्तान गई थी।

BCCI has banned me without any evidence: Asad Rauf
असद रऊफ
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने तब वनडे सीरीज को 3-2 और टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। हालांकि, वनडे सीरीज के दौरान काफी विवाद भी हुए थे, जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ को नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने ताजा बयान में इस सीरीज को याद किया है और बताया है कि किस प्रकार एक फैसले पर भारतीय टीम नाराज हो गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, यह घटना लाहौर में हुए वनडे मैच के दौरान की है। तब पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक थे। उन्होंने लाहौर वनडे के दौरान एक स्वीप शॉट खेला था। एक गेंद इंजमाम के हाथ पर लग कर, उनके कंधे पर लगकर स्लिप में गई थी और भारतीय खिलाड़ियों ने कैच लपक लिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी कैच की अपील करने लगे। मैंने देख लिया था कि गेंद पहले उनके हाथ पर लगी है, तो मैंने उन्हें नॉटआउट दिया।

March 13, 2004 – A nerve-wracking Pakistan-India thriller in Karachi

इस पर भारतीय टीम  नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान का इसलिए साथ दे रहा हूं, क्योंकि मैं पाकिस्तानी अंपायर हूं। इसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक में जो शख्स ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचा था, उसने बताया कि सब आपकी तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि रिप्ले में साफ दिखा है कि गेंद हाथ पर लगी है और आपका फैसला सही है। इंजमाम ने उस मैच में 123 रन की पारी खथेली थी। हालांकि, भारत ने 294 रन के लक्ष्य का आसानी से चेज कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed