फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: Former pakistan cricketers are happy with indias defeat in world cup 2019 semi final

भारत के वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने की खुशी मना रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स

Fri, 12 Jul 2019 11:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 12 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Cricket News: Former pakistan cricketers are happy with indias defeat in world cup 2019 semi final
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने गुरूवार को भारत के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर विश्व कप से बाहर होने पर खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन


पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इसी का हकदार था जिससे उनका संदेह साफ झलक रहा था कि भारत ने पाकिस्तान को अंतिम चार में प्रवेश से रोकने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ जानबूझकर लचर प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

 


 


वकार ने ट्वीट किया, 'क्रिकेट इतना क्रूर खेल है और बहुत जल्दी हिसाब चुकता कर देता है। जब आपको उम्मीद नहीं होती तो आपको झटका देता है। मैंने सबसे बड़ा सबक सीखा है कि कभी भी खेल के साथ खिलवाड़ मत करो।'

लीग चरण में भारत के इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक और कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने यह जानबूझकर किया था ताकि सुनिश्चित हो सके कि पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। 

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी जैसे सिकंदर बख्त, बासित अली और कुछ अन्य ने खुलेआम भारत पर यह आरोप लगाया था। बासित ने कहा, 'कोई भी कुछ भी कहे, मैंने पहले ही कह दिया था कि भारत जानबूझक इंग्लैंड और कुछ अन्य टीमों के खिलाफ खराब खेलेगा। यह बिलकुल ठीक इंसाफ है कि भारत आज वो मैच हार गया जो उसे आसानी से जीतना चाहिए था।'

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने हालांकि कहा, 'एक बार सेमीफाइन दो दिन तक खिंच जाता है तो दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिये हमेशा मुश्किल हो जाती है। इसके अलावा हेनरी और बोल्ट ने कुछ खतरनाक गेंद फेंककर विकेट चटकाए।'

पूर्व टेस्ट कप्तान मोईन खान को लगता है कि चौथे और पांचवें नंबर की बल्लेबाजी भारत के लिये एक समस्या बनी रही। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनकी मुख्य समस्या चौथे और पांचवें नंबर की बल्लेबाजी रही और यह सेमीफाइनल में साफ दिखी। कितनी भी अच्छी टीम हो, उसका भी बुरा दिन आता है और दुर्भाग्य से भारत का शीर्ष क्रम सेमीफाइनल के दिन ही फ्लाप हुआ।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed