फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former pakistan cricketer Mushtaq Ahmed said virat Kohli will soon retire from T20 Internationals

बयान: पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का दावा, कहा- जल्द टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे विराट कोहली

Thu, 11 Nov 2021 09:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 11 Nov 2021 09:03 AM IST
सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के बाद विराट कोहली और टीम इंडिया को लेकर कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
former pakistan cricketer Mushtaq Ahmed said virat Kohli will soon retire from T20 Internationals
विराट कोहली और टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह टी-20 इंटरनेशनल कप्तान बनाया गया है। वहीं, भारतीय टीम के निवर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ लेंगे। द वॉल के नाम से मशहूर रहे द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि, रोहित शर्मा भी इस सीरीज के साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तान की भूमिका निभाएंगे। राहुल और रोहित की जुगलबंदी के साथ भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। 

विज्ञापन


टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद का दावा है कि मौजूदा भारतीय टीम में सब कुछ ठीक नहीं है, कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनके चलते विराट कोहली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा। 33 वर्षीय विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप से पहले घोषणा की थी कि वह इसके बाद टी-20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़ देंगे। लेकिन मुश्ताक अहमद को लगता है कि विराट के इस निर्णय के पीछे वजह कुछ और है। 
विज्ञापन


पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर के साथ काम कर रहे मुश्ताक अहमद ने जिओ न्यूज से बात करते हुए  कहा, जब एक सफल कप्तान यह कहता है कि मैं कप्तानी छोड़ना चाहता हूं, इसका मतलब ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, मैं अभी ड्रेसिंग रूम में दो ग्रुप देखता हूं, जो दिल्ली और मुंबई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर होंगे विराट

पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट और 144 एकदिवसीय मैच खेल चुके मु्श्ताक अहमद ने बड़ा बयान देते हुए कहा, विराट कोहली लंबे समय तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी नहीं रख सकते। पूर्व लेग स्पिनर का मानना है कि कोहली का टी20 से कप्तान का पद छोड़ना इस बात का संकेत है कि सबसे छोटे प्रारूप से उनका संन्यास बहुत दूर नहीं है। मु्श्ताक ने आगे हैं मुझे लगता है कि विराट जल्द ही टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे, हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलन जारी रखेंगे। 


खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार

टी-20 विश्व कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन पर बात करते हुए मु्श्ताक अहमद ने कहा कि भारत के खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार है। जिसके चलते भारत आठ साल और आठ आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया, थकान को एक महत्वपूर्ण कारण बताते हुए, मुश्ताक ने कहा, कठोर जैव-बबल जीवन टी-20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है, मुझे लगता है कि भारत आईपीएल की वजह से वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहा, विश्व कप से पहले जैव-सुरक्षित वातावरण में इतने लंबे समय तक रहने के बाद उनके खिलाड़ी थके हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed