{"_id":"680510e5a5c58f534c062f41","slug":"former-pakistan-coach-jason-gillespie-not-received-full-salary-yet-reveals-loop-hole-in-pakistan-cricket-ipl-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: जेसन गिलस्पी को अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नहीं दी सैलरी, पद छोड़े हुए चार महीने बीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: जेसन गिलस्पी को अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नहीं दी सैलरी, पद छोड़े हुए चार महीने बीते
Sun, 20 Apr 2025 08:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Apr 2025 08:51 PM IST
सार
अपने जन्मदिन के अवसर पर गिलेस्पी ने दावा किया है कि वह अब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कुछ बची सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिलेस्पी ने एक स्टोरी पोस्ट की जो पाकिस्तान मीडिया के साथ उनके इंटरव्यू से संबंधित है।
विज्ञापन
गिलेस्पी (बाएं) और नकवी (दाएं)
- फोटो : Instagram @gillespie/ANI/PCB
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल है। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में बद से बदतर हो गया है। खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान टीम ने लचर प्रदर्शन किया है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 या फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पाकिस्तान की टीम हर टूर्नामेंट में पहले राउंड से बाहर हो गई। इतना ही नहीं, पिछले कुछ समय में पाकिस्तान ने कई कोच भी बदले हैं। टीम में विवाद का उजागर करते हुए गैरी कर्स्टन (सीमित ओवर), जेसन गिलेस्पी (टेस्ट) जैसे कोच अपने-अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने पीसीबी को लेकर भी भला बुरा कहा था। अब गिलेस्पी ने नया खुलासा किया है। उन्हें इस्तीफा दिए हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पूरी सैलरी नहीं दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नहीं दी सैलरी
अपने जन्मदिन के अवसर पर गिलेस्पी ने दावा किया है कि वह अब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कुछ बची सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिलेस्पी ने एक स्टोरी पोस्ट की जो पाकिस्तान मीडिया के साथ उनके इंटरव्यू से संबंधित है। इसमें उन्होंने कहा कि पीसीबी को अब भी उनकी कुछ सैलरी को मंजूरी देनी है। गिलेस्पी और कर्स्टन को अप्रैल 2024 में पीसीबी ने दो साल के अनुबंध पर कोच नियुक्त किया था। पीसीबी ने पाकिस्तान टीम के लिए एक नए युग का वादा किया था, लेकिन छह महीने बाद उन्हें दिए गए अधिकांश अधिकार वापस लेने के बाद दोनों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पहली बार गिलेस्पी ने सार्वजनिक तौर पर दिया बयान
यह पहली बार है जब दोनों में से किसी ने पीसीबी के साथ वित्तीय मामलों पर सार्वजनिक रूप से बात की है। गिलेस्पी के पोस्ट में लिखा था, 'मैं अब भी पीसीबी से बची सैलरी का इंतजार कर रहा हूं।' जबकि दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा था, 'गैरी कर्स्टन और मुझे एक टीम बनाने का सपना बेचा गया था। एक मैच हारने के बाद अचानक, वह सपना खिड़की से बाहर फेंक दिया गया।'

नया कोच ढूंढ रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
संयोग से पीसीबी ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच और लाहौर में अपने उत्कृष्टता प्रदर्शन केंद्र के निदेशक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान के इस्तीफा देने के बाद निदेशक का पद खाली हो गया है। पिछले साल पहले कर्स्टन और फिर गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद से पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज आकिब जावेद सभी प्रारूपों में अंतरिम मुख्य कोच हैं।