{"_id":"62b1b901ef838b598126c68a","slug":"former-pakistan-captain-sarafraz-ahmed-five-year-old-son-knoks-him-over-video-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sarafraz Ahmed Video: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को उनके पांच साल के बेटे ने किया क्लीन बोल्ड, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sarafraz Ahmed Video: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को उनके पांच साल के बेटे ने किया क्लीन बोल्ड, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक
Tue, 21 Jun 2022 05:56 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:56 PM IST
सार
सरफराज के बेटे की उम्र पांच साल है, लेकिन उन्होंने अपने पिता को पहली ही गेंद में क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद सरफराज और उनके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सरफराज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरफराज को एक बच्चे की गेंद पर क्लीन बोल्ड होते देखा जा सकता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सरफराज का खूब मजाक बन रहा है। कुछ लोग बच्चे की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का मजाक बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में जो बच्चा सरफराज को क्लीन बोल्ड कर रहा है वह उनका ही बेटा है और उसकी उम्र सिर्फ पांच साल है।
सरफराज की अगुआई वाली टीम ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार खराब रहा। यह टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में टी20 सीरीज हार गई थी। इसके बाद सरफराज को कप्तानी गंवानी पड़ी। अब बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान हैं और सरफराज टीम से भी बाहर हो चुके हैं।

Shabash Beta Abba ki he wicket he ura di 👏👏🔥 @SarfarazA_54 pic.twitter.com/rpvdxcNUVv
— Thakur (@hassam_sajjad) June 20, 2022
विज्ञापन
बेटे की गेंद पर बोल्ड हुए सरफराज
सरफराज का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें वो एक सार्वजनिक स्थान पर हैं और लोगों से घिरे हुए हैं। उनके हाथ में बैट है और पीछे कुछ खाली क्रेट रखकर विकेट बनाए गए हैं। सरफराज का बेटा गेंद करता है और वो बैट घुमा पाते इससे पहले ही गेंद जाकर स्टंप पर लगती है। सरफराज क्लीन बोल्ड हो जाते हैं और भीड़ उनके बेटे के समर्थन में जश्न मनाने लगती है।
यह वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा शाबाश बेटा अपने अब्बा की ही विकेट उड़ा दी।
सरफराज ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। वो नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। वहीं, आखिरी वनडे मैच उन्होंने इसी साल अप्रैल के महीने में खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सरफराज सेंचुरियन के मैदान में खेले थे। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने क्वेटा ग्लैडिटर्स टीम की कप्तानी की और उनकी टीम लीग में पांचवें स्थान पर रही थी।