{"_id":"62aa1562d9ba9d3d5240695b","slug":"former-pakistan-captain-inzamam-ul-haq-credits-4-players-for-india-s-comeback-against-south-africa-in-t20-series-says-no-rohit-kohli-rahul-but-team-india-still-managed-to-win","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की वापसी से खुश हुआ ये पाकिस्तानी दिग्गज, चार खिलाड़ियों को बताया हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की वापसी से खुश हुआ ये पाकिस्तानी दिग्गज, चार खिलाड़ियों को बताया हीरो
Thu, 16 Jun 2022 08:12 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:12 AM IST
सार
भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान इंजमाम उल हक भी खुश हैं। उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया इस मैच में एक यूनिट की तरह खेली।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम टी-20 में जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में वापसी की है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है। अगला मैच 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की।
भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान इंजमाम उल हक भी खुश हैं। उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया इस मैच में एक यूनिट की तरह खेली। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के बगैर भी टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- भारत अब भी सीरीज में जिंदा है। अब दक्षिण अफ्रीका पर दबाव है, क्योंकि भारतीय टीम अपने घर में इतनी आसानी से नहीं हारेगी। टीम के युवा चेहरों की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया है। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल नहीं थे, लेकिन फिर भी वे एक शानदार जीत हासिल करने में सफल रहे।
इंजमाम ने कहा- हर्षल पटेल और चहल को जीत का श्रेय जाता है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह सराहनीय था। मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है। पहले ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज पर आसानी से कप्जा कर लेगी, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया। हर्षल ने मैच में चार विकेट और चहल ने तीन विकेट झटके। चहल ने रसी वान डर डुसेन, ड्वेन प्रिटोरियस और हेनरिक क्लासेन जैसे अहम खिलाड़ियों का विकेट लिया।

इंजमाम ने कहा- यदि आप ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की तरह खेलते हैं तो टीम का मनोबल बढ़ता है। यह भारत की बल्लेबाजी में गहराई को दर्शाता है। भारत की बी-टीम दक्षिण अफ्रीका की मेन टीम के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और यह देखना बहुत अच्छा एहसास है। [राहुल द्रविड़ पहले से ही ड्रेसिंग रूम में हैं, जिनके पास अंडर-19 टीम के साथ काम करने का अनुभव है और वह इसे यहां भी लागू कर रहे हैं।
ईशान और ऋतुराज ने टीम इंडिया के लिए अहम पारियां खेली थीं। ईशान ने 54 रन और ऋतुराज ने 57 रन बनाए थे। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की थी। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे रन की ओपनिंग साझेदारी है। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई थी। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने आखिर में नाबाद 31 रन बनाकर भारत को 179 रन तक पहुंचाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 131 रन पर सिमट गई।