फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan captain cheeky reaction to Rishabh Pant's match-winning knock vs ENG; says Chala toh chaand tak, nahin toh shaam tak

Pakistan On Rishabh Pant: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने ऋषभ पंत पर तंज कसा, कहा- 'चले तो चांद तक, नहीं तो शाम तक'

Tue, 19 Jul 2022 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Jul 2022 06:36 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइन्ड' में कहा- इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पंत ने पेस अटैक को शानदार ढंग से खेला। इससे उनकी पुरानी पारियां भी याद आ गईं।

विज्ञापन
Former Pakistan captain cheeky reaction to Rishabh Pant's match-winning knock vs ENG; says Chala toh chaand tak, nahin toh shaam tak
राशिद लतीफ और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऋषभ पंत ने नाबाद शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। इसके बाद से पूरी दुनिया में पंत की तारीफ हो रही है। हालांकि, पाकिस्तान को पंत की यह तारीफ रास नहीं आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पर तंज कसा है। भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी। अब टीम इंडिया वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइन्ड' में कहा- इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पंत ने पेस अटैक को शानदार ढंग से खेला। इससे उनकी पुरानी पारियां भी याद आ गईं। हम सब ये जानते हैं कि 'पंत चले तो चांद तक, नहीं तो शाम तक'। तीसरे वनडे में इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर ने पंत की स्टंपिंग छोड़ दी थी। यही वजह थी कि वह इतना बड़ा स्कोर बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Former Pakistan captain cheeky reaction to Rishabh Pant's match-winning knock vs ENG; says Chala toh chaand tak, nahin toh shaam tak
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, लतीफ ने बाद में पंत की तारीफ भी कही। उन्होंने कहा- जीवनदान मिलने के बाद पंत की बल्लेबाजी शानदार थी। खासतौर पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने शानदार शॉट्स लगाए। शॉट लगाने के दौरान पंत ने जिस तरह का बैलेंस दिखाया वह शानदार था और यह पहली बार नहीं था। इस पूरे इंग्लैंड दौरे पर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान, पंत का नाम हर कहीं होता है। 
विज्ञापन

लतीफ ने कहा- कभी-कभी लोग उसकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हैं जब वह जल्दी आउट हो जाता है, लेकिन कभी-कभी वह इस तरह से बल्लेबाजी करता है कि कोई भी उसे दोहरा नहीं सकता। इसलिए मैंने बार-बार कहा है कि वह विकेटकीपरों के ब्रायन लारा हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यह साबित कर दिया। कुल मिलाकर, वह एक मिश्रित प्रदर्शन करता है। कभी-कभी वह मैच जीतने वाली पारी खेल टीम को शीर्ष पर पहुंचा देते हैं और कभी-कभी वह लापरवाही से जीते हुए मैच को गंवाने वाली स्थिति में पहुंचे देते हैं।

Former Pakistan captain cheeky reaction to Rishabh Pant's match-winning knock vs ENG; says Chala toh chaand tak, nahin toh shaam tak
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले से आराम दिया गया है। वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। वनडें में शिखर धवन कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि टी-20 में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed