फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan batter Basit Ali says ICC has given PCB lollipop on champions Trophy standoff

PCB: पाकिस्तान के इस पूर्व बल्लेबाज ने पीसीबी को दिखाया आईना, बोले - आईसीसी ने पकड़ाया लॉलीपॉप

Sat, 14 Dec 2024 04:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2024 04:16 PM IST
सार

बासित ने दावा किया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को प्रस्ताव दिया है कि अगर पाकिस्तान 2026 टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजता है तो उसे 2027-28 में महिला विश्व कप की मेजबानी मिलेगी।

विज्ञापन
Former Pakistan batter Basit Ali says ICC has given PCB lollipop on champions Trophy standoff
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चल रहा विवाद सुलझने के करीब है और पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली का कहना है कि आईसीसी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टर के बीच करार हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। 
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा था कि पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल को सशर्त मंजूरी दी है। बासित ने कहा, सभी को पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा जिसके लिए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी तैयार हो गए हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है कि यही हाइब्रिड मॉडल 2026 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी अपनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बासित ने दावा किया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को प्रस्ताव दिया है कि अगर पाकिस्तान 2026 टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजता है तो उसे 2027-28 में महिला विश्व कप की मेजबानी मिलेगी। बासित ने कहा, अब कहा जा रहा है कि 2027 या 2028 में महिला विश्व कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी जाएगी। सभी को इससे खुशी हो रही है, लेकिन ऐसा तब होगा जब 2026 में पाकिस्तान अपनी टीम भारत भेजेगा और फिर भारतीय महिला टीम पाकिस्तान जाएगी। इससे ब्रॉडकास्टर को नुकसान नहीं होगा। 

बासित ने कहा, आईसीसी ने यह पीसीबी को लॉलीपॉप दिया है कि आप इस पर राजी हो जाओ। लिखित में कुछ नहीं दिया जाएगा और हम आपको एक अन्य आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी देंगे। 
विज्ञापन

'एशिया कप की मेजबानी की मांग करे पीसीबी'
इस 53 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पीसीबी को एशिया कप के अधिकार प्राप्त करने के बारे में पूछना चाहिए, भले ही इसका फैसला एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) लेता है, आईसीसी नहीं। बासित ने कहा, पीसीबी को एशिया कप की मेजबानी के बारे में पूछना चाहिए जिसमें भारत-पाकिस्तान के दो-तीन मैच हो सकेंगे। मुझे पता है कि वे कहेंगे कि यह एसीसी का मसला है, लेकिन आखिरी में बॉस तो आईसीसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed