फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former New Zealand cricketer Ian Smith said that it is too early to compare Rishabh Pant with Adam Gilchrist

T20 World cup : गिलक्रिस्ट के करीब पहुंच सकते हैं पंत? न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेट ने दिया बड़ा बयान, जानें

Sat, 22 Jun 2024 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

पंत दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंत ने इस दुर्घटना से उबरने के बाद जिस तरह से वापसी की उससे स्मिथ काफी प्रभावित हुए हैं। पंत लंबे समय से मैदान से बाहर थे और उन्होंने आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी।

विज्ञापन
Former New Zealand cricketer Ian Smith said that it is too early to compare Rishabh Pant with Adam Gilchrist
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पंत की तुलना कई बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से की जाती है, लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ का मानना है कि ऋषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट के साथ तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर भारत का विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी वर्तमान फॉर्म को जारी रखता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के करीब पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पंत ने दुर्घटना में घायल होने के बाद की है वापसी
पंत दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंत ने इस दुर्घटना से उबरने के बाद जिस तरह से वापसी की उससे स्मिथ काफी प्रभावित हुए हैं। पंत लंबे समय से मैदान से बाहर थे और उन्होंने आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। पंत को उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।  पंत को वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाए हैं लेकिन गिलक्रिस्ट की बराबरी पर पहुंचने के लिए उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना होगा जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 से अधिक रन बनाने के साथ 800 से अधिक कैच लिए हैं।  गिलक्रिस्ट की तरह पंत ने भी दिखा दिया है कि वह प्रत्येक प्रारूप में किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। टी20 विश्व कप में उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा जा रहा है और उन्होंने अभी तक इस फैसले को सही साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंत को तीसरे नंबर पर उतारने का फैसला सही'
स्मिथ ने कहा, पंत ने दुर्घटना के बाद दमदार वापसी की है और वह बेहतरीन फॉर्म में दिख रहा है। वह बेहद कुशल खिलाड़ी है। वह आक्रामक है, वह खतरनाक खिलाड़ी है। वह किसी भी खिलाड़ी का अच्छी तरह से साथ निभा सकते हैं फिर चाहे वह विराट कोहली हो या रोहित शर्मा। इसलिए उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का फैसला सही है क्योंकि मेरा मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अधिक गेंदों का सामना करने का मौका मिलना चाहिए। यही वजह है जिससे कि वह विशेष बन जाता है। पंत पहली गेंद को ही हिट कर सकता है और उसे सीमा रेखा के पास पहुंचा सकता है। उसके पास रन बनाने के अन्य विकल्प भी हैं। उसने केएल राहुल जैसे अच्छे खिलाड़ी की जगह ली है। केएल राहुल विश्व स्तरीय क्रिकेटर है और उसकी जगह लेना काफी मायने रखता है। 
विज्ञापन

'गिलक्रिस्ट से तुलना करना जल्दबाजी होगी'
स्मिथ ने कहा, गिलक्रिस्ट की बराबरी पर पहुंचने के लिए उसे अभी काफी रास्ता तय करना होगा। दोनों एक तरह के ही क्रिकेटर हैं जो टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम और सीमित ओवरों की क्रिकेट में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसलिए उसमें और गिलक्रिस्ट में समानता है। अगर वह आगे कुछ वर्षों तक इसी तरह से खेलता रहा तब लोग कहेंगे कि गिलक्रिस्ट और पंत एक दूसरे के काफी करीब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed