{"_id":"5d4c0a578ebc3e6ca435f4cf","slug":"former-new-zealand-coach-mike-hesson-quits-kxip-and-joins-race-for-team-india-coach-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL से अलग हुआ यह बड़ा नाम, बनना चाहता है टीम इंडिया का कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से अलग हुआ यह बड़ा नाम, बनना चाहता है टीम इंडिया का कोच
Thu, 08 Aug 2019 07:09 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : social media
IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच रहे माइक हेसन ने गुरुवार को टीम से नाता तोड़ने का एलान कर दिया, जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भारत के अगले कोच के पद की दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड में स्थानीय मीडिया ने कहा है कि हेसन ने भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन दिया है ।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी ने भी भारतीय टीम के कोच के पद के लिए आवेदन दिया है।
हेसन ने ट्विटर पर लिखा कि 'मैंंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अपने समय का पूरा आनंद लिया। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें दुख है कि हम इस साल सफल नहीं हो सके, लेकिन सफलता टीम से ज्यादा दूर नहीं है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
विज्ञापन
हेसन छह साल तक न्यूजीलैंड टीम के भी कोच रहे जब 2015 में टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची।
भारतीय टीम के अगले कोच का चयन तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति करेगी जिसमें कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल है। बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन