फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former New Zealand all-rounder Bruce Taylor died at the age of 77

अलविदा टेलर! भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट, संन्यास के बाद लगा स्कूल में चोरी का आरोप

Sat, 06 Feb 2021 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Former New Zealand all-rounder Bruce Taylor died at the age of 77
ब्रूस टेलर - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर ब्रूस टेलर का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। टेलर ने भारत के खिलाफ 1965 में टेस्ट डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ही इस ऑलराउंडर ने शतक जड़ा था। इसके साथ साथ गेंदबाजी में पांच विकेट भी चटकाए थे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टेलर ने 158 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के लगाए थे। वहीं, गेंदबाजी में 86 रन देकर पांच विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) को 77 साल की उम्र में ऑलराउंडर ब्रूस टेलर के निधन का गहरा दुख है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ हैं।'

विज्ञापन


संन्यास के बाद लगा स्कूल में चोरी का आरोप
ब्रूस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 1965 से 1973 तक कुल 30 टेस्ट और दो वन-डे मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 898 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, टेलर ने वेलिंगटन और ओटागो टीमों के लिए चयनकर्ता के रूप में कार्य किया। जब वे 1992 के क्रिकेट विश्व कप में खेले थे, तब वे न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता थे। जुए की लत के चलते उन पर स्कूल से चोरी का इल्जाम भी लगा। स्कूल से उन्होंने करोड़ों की चोरी की थी। इसके अलावा उन्हें धोखाधड़ी के 22 आरोपों में दोषी ठहराया गया था और एक साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed