{"_id":"671f07035f2c47b5c507c310","slug":"former-indian-spinner-harbhajan-singh-says-spin-friendly-tracks-hurting-confidence-of-indian-batters-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टर्निंग पिचों पर खेलने से भारतीय बल्लेबाजों को हो रही दिक्कत? हरभजन सिंह ने रखी राय, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टर्निंग पिचों पर खेलने से भारतीय बल्लेबाजों को हो रही दिक्कत? हरभजन सिंह ने रखी राय, जानें
Mon, 28 Oct 2024 09:07 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:07 AM IST
सार
पिछले कुछ समय से भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के मददगार वाली टर्निंग पिच पर संघर्ष करते दिख रहे हैं और पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि भारत के बल्लेबाजों ने ऐसी पिचों पर खेलने से अपना आत्मविश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। बंगलुरू की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच के बाद पुणे की टर्निंग पिच पर भी भारतीय बल्लेबाज बेदम नजर आए थे और उन्होंने करीब 12 वर्ष बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज गंवा दी थी। पिछले कुछ समय से भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के मददगार वाली टर्निंग पिच पर संघर्ष करते दिख रहे हैं और पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि भारत के बल्लेबाजों ने ऐसी पिचों पर खेलने से अपना आत्मविश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
हरभजन के अनुसार, टर्निंग पिच पर खेलने से भारतीय बल्लेबाजों के घरेलू औसत में गिरावट आई है और उनके करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे की टर्निंग पिच पर भारत ने महत्वपूर्ण टॉस गंवा दिया और इसके बाद टीम 156 और 245 रन ही बना सकी। इसमें न्यूजीलैंड के मुख्य स्पिनर मिशेल सैंटनर ने 13 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरभजन ने कहा, आपका घरेलू मैदान पर इतने लंबे समय तक शानदार रिकॉर्ड रहा है और अगर आप हार जाते हैं तो जाहिर है कि चर्चा होगी। न्यूजीलैंड जिस तरह से खेला, उसे उसका श्रेय जाता है और ये विदेशी परिस्थितियां थीं और ऐसी पिच भी नहीं थी जिसमें ज्यादा दरार हो। यह स्पिनरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां थीं, जहां गेंद को पहले घंटे से ही टर्न लेना चाहिए था।
हरभजन ने भारतीय टीम की सोचने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, पिछले दशकों के दौरान के चलन को देखें। हम पिछले दशक में ज्यादातर टर्नर पर इस उम्मीद के साथ खेल रहे हैं कि हम टॉस जीतेंगे और 300 रन बनाएंगे और मैच पर नियंत्रत करेंगे। लेकिन हम नहीं जानते कि पासा उलटा पड़ जाएगा और टर्निंग पिच पर हमारे बल्लेबाजी चलेगी या नहीं। हमारे बल्लेबाजों ने इन पिचों पर खेलते हुए आत्मविश्वास खो दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अजिंक्य रहाणे हैं जो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस तरह की पिचों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ।