{"_id":"5d64dec48ebc3e93ce4f8e46","slug":"former-indian-cricketer-sandeep-patil-stumped-by-fake-facebook-profile-mumbai-police-registers-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट का शिकार, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट का शिकार, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 27 Aug 2019 01:15 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
संदीप पाटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व बल्लेबाज और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल ने सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के मामले में मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने कथित रूप से उनके फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से क्रिकेटरों को मैसेज किया और उनसे उनके नंबर मांगे।
विज्ञापन
संदीप पाटिल ने मीडिया से कहा है कि वह सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास फेसबुक, ट्विटर या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट नहीं हैं। मेरे एक मित्र ने हाल ही में मुझे यह पूछने के लिए बुलाया कि मैं सोशल मीडिया पर अपने क्रिकेट सहयोगियों के फोन नंबर क्यों मांग रहा हूं। तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
पाटिल ने इस बात का पता लगते ही बीसीसीआई को सूचित किया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया। 25 अगस्त को एक अन्य पूर्व क्रिकेटर आनंद यल्विगी ने भी पाटिल को इस नकली फेसबुक प्रोफाइल के बारे में बताया था।
विज्ञापन
आनंद यल्विगी ने बताया कि मुझे इस फेसबुक अकाउंट से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली और 13 लोगों को म्यूचुअल फ्रेंड्स लिस्ट में पाया। जैसे ही मैंने रिक्वेस्ट स्वीकार की, फर्जी अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति ने मुझसे चैट करना शुरू कर दिया और मुझसे बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी का कॉन्टैक्ट पूछा। मुझे यह संदिग्ध लगा और मैंने तुरंत पाटिल से संपर्क किया जिसने पुष्टि की कि यह वह नहीं हैं, इसलिए मैंने तुरंत अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
आरोपी ने क्रिकेट कमेंटेटर गौतम भीमनी से भी संपर्क किया और उनसे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का संपर्क नंबर देने का अनुरोध किया था। वह नंबर हासिल करने पर जोर दे रहा था जिससे कमेंटेटर भीमनी सतर्क हो गए। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (C) (धोखाधड़ी से किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का उपयोग करने) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।