फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Cricketer Sandeep Patil appointed Mumbai teams' mentor for 2026-27 domestic season

MCA: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल को मुंबई क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुरुष टीम के मेंटर बने

Wed, 24 Jun 2026 07:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jun 2026 07:13 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल को मुंबई की घरेलू टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संदीप आगामी घरेलू सीजन से पहले मुंबई के मेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Former Indian Cricketer Sandeep Patil appointed Mumbai teams' mentor for 2026-27 domestic season
संदीप पाटिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को घरेलू सत्र 2026-27 के लिए मुंबई की हर स्तर की पुरुष टीम का मेंटर बनाया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने बुधवार को यह घोषणा की। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, संदीप पाटिल के मेंटर बनने से हमारे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बहुत फायदा होगा। खेल के सबसे ऊंचे स्तर पर उनका व्यापक अनुभव, मुंबई क्रिकेट की उनकी गहरी समझ के साथ मिलकर, क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं पाटिल
1983 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे पाटिल ने 1980 से 1986 के बीच भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट और 45 वनडे खेले। वह मुंबई की सभी पुरुष टीमों के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों को रणनीतिक मार्गदर्शन, तकनीकी विशेषज्ञता, नेतृत्व विकास और प्रेरक सहयोग देंगे। इसके अलावा, मैच समीक्षा, प्रतिभाओं की पहचान, तैयारी कैंप और टूर्नामेंट के दौरान भी वे सक्रिय रहेंगे।

संदीप पाटिल के अलावा एमसीए ने महिला क्रिकेट की देखरेख और उसे बेहतर बनाने के लिए भारत की पूर्व क्रिकेटर अरुंधति घोष को महिला टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। अरुंधति ने भारत के लिए आठ टेस्ट और 11 वनडे खेले हैं। वह महिला टूर्नामेंट, स्थानीय लीग, चयन ट्रायल और खास कैंप की योजनाओं के लिए जिम्मेदार होंगी। वह विकास की पहल को आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों, कोच, सिलेक्टर और एमसीए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुंधति घोष की नियुक्ति पर नाइक ने कहा, हम अपने अधिकार क्षेत्र में महिला क्रिकेट को बढ़ाने और मजबूत करने की अपनी कोशिशों को जारी रखते हुए अरुंधति घोष का महिला टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर के तौर पर स्वागत करते हुए खुश हैं।

एमसीए सचिव प्रो. डॉ. उन्मेश खानविलकर ने कहा कि ये नियुक्तियां इस सीजन के लिए एक मजबूत सहयोग संरचना बनाने की एसोसिएशन की बड़ी कोशिश का हिस्सा हैं। एसोसिएशन अपने खिलाड़ियों को सबसे अच्छी सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नियुक्तियां मुंबई क्रिकेट के विकास और सफलता में अहम योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed