फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Cricketer Sachin Tendulkar receives an invitation to attend the 'Pran Pratishtha' ceremony

Pran Pratishtha: सचिन तेंदुलकर को मिला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता, 22 जनवरी को पहुंचेंगे अयोध्या

Sat, 13 Jan 2024 03:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। सचिन के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Former Indian Cricketer Sachin Tendulkar receives an invitation to attend the 'Pran Pratishtha' ceremony
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


निमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। सचिन के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ज्यादातर खास व आम मेहमानों तक निमंत्रण पत्र पहुंच गया है। अन्य को भेजा जा रहा है। इस काम के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अतिथियों तक निमंत्रण पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रस्ट ने 125 संत परंपरा के चार हजार धर्मगुरुओं को एक श्रेणी में रखा है। इनमें चारों पीठों ज्योर्तिमठ, गोवर्धन, शारदा व श्रंगेरी के शंकराचार्यों के साथ संन्यासी व वैरागियों के 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर शामिल हैं। सिख, जैन व बौद्ध धर्म के प्रमुख संत भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा स्वामी नारायण परंपरा, आर्ट आफ लिविंग और गायत्री परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। तिरुपति, वैष्णो देवी व काशी विश्वनाथ मंदिर समेत देश के सभी प्रसिद्ध मठ-मंदिरों के 200 ट्रस्टी भी समारोह के साक्षी बनेंगे। अयोध्या के स्थानीय 350 संत अलग से शामिल किए गए हैं।


संत व धर्माचार्यों के अलावा ट्रस्ट ने तीन हजार से अधिक गृहस्थों को विभिन्न क्षेत्रों से चुना है। इसमें करीब 350 रिटायर्ड जज और वकील हैं। इसके अलावा कला जगत, फिल्म जगत, उद्योग जगत, सैन्य क्षेत्र, साहित्य, खेल, मीडिया, चिकित्सा, राजनीतिक, वैज्ञानिक, दानदाता व रंगमंच शामिल है। इन सभी क्षेत्रों की कई हस्तियाें को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य आनुषांगिक संगठनों के कई शीर्ष पदाधिकारियों की अलग से एक सूची बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed