फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer Laxman Sivaramakrishnan says he has faced colour discrimination all his life

खुलासा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने साझा किया अनुभव, कहा मैंने अपनी पूरी उम्र रंगभेद का सामना किया

Sun, 28 Nov 2021 05:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Nov 2021 05:35 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने रंगभेद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मौजूदा कमेंटेटर ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जवाब में कहा कि उन्हें कई वर्षों तक रंगभेद का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Former Indian cricketer Laxman Sivaramakrishnan says he has faced colour discrimination all his life
लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन - फोटो : ट्विटर @ani

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने रंगभेद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मौजूदा कमेंटेटर ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जवाब में कहा कि उन्हें कई वर्षों तक रंगभेद का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 एकदिवसीय मुकाबले खेलने वाले लक्ष्मण ने ट्विटर पर लिखा, 'जीवन भर मेरी आलोचना की गई और रंग को लेकर भेदभाव किया गया, इसलिए यह अब मुझे परेशान नहीं करता है। दुर्भाग्य से ऐसा हमारे ही देश में हुआ।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह बातें उस पोस्ट के जवाब में कहीं जिसमें कॉमेंटेटरों की ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात हो रही थी। 

गौरतलब है कि इससे पहले अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भी रंगभेद को लेकर अपनी बात रखी थी। अगस्त 2017 में भारत और तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया था। 


भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेलने वाले मुकुंद ने एक पोस्ट में लिखा था, 'मैं यह किसी सहानुभूति या ध्यान खींचने के लिए नहीं बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाने के इरादे लिख रहा हूं। मैं 15 साल की उम्र से देश के अंदर और बाहर बहुत सफर किया है। मैं जबसे जवान हुआ लोगों को मेरी त्वचा के रंग पर बात करते देखा। 

मुकुंद के खुलासे के तीन साल बाद 2020 में डोडा गणेश ने भी ऐसा ही अनुभव साझा किया और रंगभेद के मुद्दे को उठाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed