{"_id":"66c619a7970d643699043d6f","slug":"former-indian-cricket-team-captain-sourav-ganguly-took-part-in-the-protest-against-the-kolkata-incident-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: कोलकाता कांड को लेकर सौरव गांगुली ने किया विरोध प्रदर्शन, मोमबत्ती मार्च में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RG Kar Case: कोलकाता कांड को लेकर सौरव गांगुली ने किया विरोध प्रदर्शन, मोमबत्ती मार्च में हुए शामिल
Wed, 21 Aug 2024 10:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:15 PM IST
सार
कोलकाता में हुए इस घटना के बाद कई हस्तियों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और इसकी आलोचना की थी। गांगुली भी शुरुआत से इस घटना पर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी काले रंग में बदली थी, लेकिन अब सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : Screen Grab
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में युवा डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ कोलकाता में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और मोमबत्ती मार्च में शामिल हुए। गांगुली के साथ इस दौरान ओडिसी नृत्यांगना और गांगुली की पत्नी डोना गांगुली और उनकी पुत्री सना भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विरोध में गांगुली ने बदली थी डीपी
कोलकाता में हुए इस घटना के बाद कई हस्तियों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और इसकी आलोचना की थी। गांगुली भी शुरुआत से इस घटना पर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी काले रंग में बदली थी, लेकिन अब सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कोलकाता में हुए इस घटना के बाद कई हस्तियों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और इसकी आलोचना की थी। गांगुली भी शुरुआत से इस घटना पर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी काले रंग में बदली थी, लेकिन अब सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Former Indian cricket team captain Sourav Ganguly along with his daughter Sana Ganguly took part in the protest against the rape-murder case at RG Kar Medical College and Hospital. pic.twitter.com/RRQoK3ZKuP
— ANI (@ANI) August 21, 2024
कोलकाता के अस्पताल की घटना क्या है?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना 8-9 अगस्त की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर 8 अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही थीं। रात 12 बजे के बाद उन्होंने दोस्तों के साथ डिनर भी किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला।

सना गांगुली ने जताया कड़ा विरोध
विरोध प्रदर्शन के दौरान गांगुली ने सड़क पर मोमबत्ती जलाई। इस दौरान उनकी बेटी सना भी साथ थीं। उन्होंने कहा, हमें न्याय चाहिए। ऐसी घटनाएं बंद होना ही चाहिए। हर दिन हम कहीं ना कहीं दुष्कर्म की घटना के बारे में सुनते हैं। हमें खराब लगता है कि ये चीजें 2024 में भी हो रही हैं और अब इसे बंद होना ही चाहिए। मेरे पास शब्द नहीं है कहने के लिए। ऐसा न्याय मिलना चाहिए जिससे कोई भी ऐसा कार्य आगे करने का सोच भी ना सके।