{"_id":"61bda00ec9b5610a002719e6","slug":"former-indian-cricket-team-captain-sachin-tendulkar-becomes-third-most-admired-sportsperson-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे: सचिन तेंदुलकर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा प्रशंसित खिलाड़ी, जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सर्वे: सचिन तेंदुलकर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा प्रशंसित खिलाड़ी, जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Sat, 18 Dec 2021 02:17 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:17 PM IST
सार
भारत के पू्र्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अभी भी दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा प्रशंसित खिलाड़ी हैं। वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'गॉ़ड ऑफ क्रिकेट' क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा प्रशंसित खिलाड़ी बन गए हैं। गोल डॉट कॉम सर्वे के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा प्रशंसित खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
शीर्ष पर मेसी और रोनाल्डो
दुनिया के सबसे प्रशंसित खिलाड़ियों में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। जबकि अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ब्रिटिश मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, तेंदुलकर और कोहली से आगे रोनाल्डो और मेस्सी निकल गए हैं।
विज्ञापन
बराक ओबामा पहले स्थान पर
अध्ययन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को कई क्षेत्रों में काम करने के लिए सबसे प्रशंसित व्यक्तियों में पहले स्थान पर रखा है। उनके बाद बिल गेट्स और शी जिनपिंग का नाम आता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के आठवें सबसे एडमायर्ड व्यक्ति हैं। जबकि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 14वें और अमिताभ बच्चन 15 स्थान पर हैं। वहीं, अगर सबसे प्रशंसित महिलाओं की बात की जाए तो मिशेल ओबामा शीर्ष पर हैं। उनके बाद एंजेलीना जोली दूसरे और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तीसरी पायदान पर हैं।
विज्ञापन
ऐसा है सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन औऱ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मास्टर ब्लास्टर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले जिनमें 15921 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। वहीं, 463 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 18426 रन निकले जिनमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा सचिन ने भारत के लिए एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला है।