फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Batter Dinesh Karthik joins Paarl Royals becomes the first Indian player to join SA20

SAT20: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने कार्तिक, इस टीम के लिए खेलेंगे

Tue, 06 Aug 2024 05:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

आईपीएल में लंबे समय तक खेलने वाले 39 वर्षीय कार्तिक ने इस साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और उन्हें आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेंटर के साथ-साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया था।

विज्ञापन
Former Indian Batter Dinesh Karthik joins Paarl Royals becomes the first Indian player to join SA20
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL

विस्तार

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एसए20 से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। कार्तिक ने मंगलवार को पार्ल रॉयल्स से इस टूर्नामेंट के तीसरे सत्र के लिए अनुबंध किया। एसए20 का आगामी सत्र अगले साल नौ जनवरी से शुरू होगा। आईपीएल में लंबे समय तक खेलने वाले 39 वर्षीय कार्तिक ने इस साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और उन्हें आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेंटर के साथ-साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया था। 
विज्ञापन

कार्तिक ने पिछला प्रतिस्पर्धी टी20 मैच आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुरू के लिए खेला था। उन्होंने 2024 सत्र में 14 मैच में 187.36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे। कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी मैच 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। मालूम हो कि कार्तिक एक दिन पहले ही इस लीग के दूत बनाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 180 मैच खेलने वाले कार्तिक ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में खेलने और वहां जाने की मेरी बहुत सारी यादें हैं और जब यह अवसर आया तो मैं मना नहीं कर सका क्योंकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आना और रॉयल्स के साथ इस अविश्वसनीय प्रतियोगिता को जीतना कितना खास होगा। मैं पार्ल रॉयल्स टीम में शामिल होकर बहुत खुश हूं जिस टीम में काफी अनुभव, गुणवत्ता और क्षमता है। मैं निश्चित रूप से इस समूह में शामिल होने और एक रोमांचक सत्र में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed