फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India off-spinner R Ashwin believes uncapped pacer Anshul Kamboj belongs to rare breed of fast bowlers

IND vs ENG: अंशुल कंबोज से काफी प्रभावित हैं अश्विन, जहीर-बुमराह से कर दी तुलना; बोले- रणनीति की अच्छी समझ

Tue, 22 Jul 2025 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Jul 2025 03:57 PM IST
सार

अपने यूट्यूब चैनल बोलते हुए अश्विन ने कंबोज को भारतीय तेज गेंदबाजों की एक दुर्लभ श्रेणी में रखा, जो न केवल कौशल पर भरोसा करते हैं, बल्कि योजनाओं और मैच स्थितियों की मजबूत समझ भी रखते हैं।

विज्ञापन
Former India off-spinner R Ashwin believes uncapped pacer Anshul Kamboj belongs to rare breed of fast bowlers
अंशुल कंबोज - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर प्रशंसा की और उनकी तुलना जहीर खान और जसप्रीत बुमराह से की है। अश्विन का मानना है कि कंबोज टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए तैयार हैं। कंबोज को हाल ही में अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था जो चोटिल हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेला जाना है और अगर आकाश दीप खेलने के लिए फिट नहीं रहे तो कंबोज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

अश्विन बोले- कंबोज खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं
अपने यूट्यूब चैनल बोलते हुए अश्विन ने कंबोज को भारतीय तेज गेंदबाजों की एक दुर्लभ श्रेणी में रखा, जो न केवल कौशल पर भरोसा करते हैं, बल्कि योजनाओं और मैच स्थितियों की मजबूत समझ भी रखते हैं। अश्विन ने कहा, अंशुल की सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है। मैंने कई तेज गेंदबाजों को देखा है, अगर आप उनसे उनकी रणनीति के बारे में पूछते हैं, तो वे बस यही कहते हैं कि वे खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं और खेल का आनंद लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अंशुल अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है और यह भी जानता है कि मैदान पर उस पर कैसे अमल करना है। अधिकतर तेज गेंदबाजों में यह गुण नहीं होता है। जहीर खान भी ऐसे तेज गेंदबाज थे जो अपनी रणनीति को समझते थे और उस पर अच्छी तरह से अमल करते थे। वह अद्भुत खिलाड़ी थे। हाल के दिनों में बुमराह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो रणनीति को अच्छी तरह से समझते हैं और उसे बखूबी अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन

अश्विन ने कहा, अंशुल भी इसी तरह का खिलाड़ी है। मैं कौशल की तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि कौशल एक बहुत ही अलग चीज है। मैंने उसे आईपीएल में खेलते हुए देखा है। उसकी लेंथ बहुत अच्छी है। बुमराह और सिराज के साथ अगर आप अंशुल कंबोज को अंतिम एकादश में शामिल करते हैं तो यह मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed