{"_id":"68f8afa445c267bb8a06b90a","slug":"former-india-cricketers-harbhajan-singh-sreesanth-and-piyush-chawla-to-feature-in-abu-dhabi-t10-league-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Franchise League: इस विदेशी लीग में खेलते नजर आएंगे हरभजन और पीयूष चावला, पोलार्ड-डुप्लेसिस भी होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Franchise League: इस विदेशी लीग में खेलते नजर आएंगे हरभजन और पीयूष चावला, पोलार्ड-डुप्लेसिस भी होंगे शामिल
Wed, 22 Oct 2025 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 22 Oct 2025 03:49 PM IST
सार
एस्पिन स्टैलियंस ने आगामी टूर्नामेंट के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन को अपनी टीम में शामिल किया है। अजमान टाइटन्स ने भारत के विश्व कप विजेता लेग स्पिनर चावला को टीम में रखा है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : Instagram
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह, श्रीसंत और पीयूष चावला अबु धाबी टी20 लीग में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन अबु धाबी में 18 से 30 नवंबर तक होगा। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस ने भी इस लीग में खेलने की पुष्टि कर दी है। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल आठ टीम हिस्सा लेंगी जिनमें पांच नई टीम अजमान टाइटन्स, विस्टा राइडर्स, रॉयल चैंप्स, एस्पिन स्टैलियंस और क्वेटा क्वालरी शामिल है। इनके अलावा पिछले साल की टीमें दिल्ली बुल्स, नॉर्दर्न वॉरियर्स और डेक्कन ग्लैडिएटर्स भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।