फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Sunil Gavaskar slammed the BCCI for not giving enough importance to Ranji Trophy

BCCI: बीसीसीआई पर भड़के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, रणजी ट्रॉफी को प्राथमिकता नहीं देने पर जताई नाराजगी

Mon, 21 Oct 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर के शुरुआत में चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिस कारण वह रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन
Former India cricketer Sunil Gavaskar slammed the BCCI for not giving enough importance to Ranji Trophy
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लाल गेंद के अपने प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को प्राथमिकता नहीं देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है। रणजी ट्रॉफी का 90वां संस्करण जारी है जिसमें कई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गावस्कर ने इस टूर्नामेंट के प्रति बीसीसीआई के रवैये पर राय रखी। 
विज्ञापन

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर के शुरुआत में चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिस कारण वह रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। गावस्कर ने साथ ही कहा कि कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे जहां वे भारत ए टीम का हिस्सा होंगे जिस कारण इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आईपीएल के आने से प्रभाव कम हुआ'
गावस्कर ने एक कॉलम में लिखा, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अगले महीने गैरजरूरी दक्षिण अफ्रीका का दौरा होगा जहां टीम चार मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके अलावा भारत की ए टीम भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाएगी। इससे 50-60 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी राज्यों की टीम में नहीं उपलब्ध होंगे। कोई भी अन्य प्रमुख देश अपने राष्ट्रीय टूर्नामेंट को भारत जितना निडरता से नहीं लेते है। क्या आपने देखा है कि इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू टूर्नामेंट के दौरान ए टीम के दौरे या अन्य कोई टूर्नामेंट रखा हो? जब से आईपीएल आया है रणजी ट्रॉफी का प्रभाव कम हो गया है। उम्मीद है कि अगले सत्र से इसमें बदलाव आएगा या यह ऐसा है कि हम ज्यादा ही उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए कई युवा खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में अपनी राज्य की टीम का साथ छोड़ना होगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसमें सीनियर खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed