फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Akash Chopra praised icc elite panel umpire Nitin Menon hope he gets best umpire award 2021

नितिन मेनन: लंबे अरसे बाद विश्व क्रिकेट में भारत की उम्मीद जगाता एक युवा अंपायर

Sat, 03 Apr 2021 04:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Former India cricketer Akash Chopra praised icc elite panel umpire Nitin Menon hope he gets best umpire award 2021
नितिन मेनन - फोटो : ट्विटर

आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल भारत के उभरते हुए अंपायर नितिन मेनन की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई क्रिकेट सीरीज में उन्होंने अपनी अपायरिंग से काफी प्रभावित किया। उनके दिए गए फैसले पर अगर कप्तान ने डीआरएस लिया तो उसे भी निराशा हुई। कई क्रिकेट विश्लेषकों का कहना है कि नितिन मेनन के दिए निर्णय पर डीआरएस लेना बेकार है क्योंकि उनके द्वारा गए निर्णय पर कोई शंका नहीं होती है। नितिन मेनन को बीते साल जून मेंआईसीसी अंपायर्स के एलीट पैनल में शामिल किया गया। आइए हम आपको  नितिन मेनन के बारे में विस्तृत रूप से बताते हैं। 

विज्ञापन

कौन हैं नितिन मेनन?

नितिन मेनन पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे हैं। अंपायरिंग उन्हें विरासत में मिली है। यही वजह है कि उनके द्वारा दिए गए फैसले बहुत कम गलत साबित होते हैं। हालांकि क्रिकेट खेलने का उन्हे बहुत अनुभव नहीं है और लिस्ट ए में नितिन मेनन ने सिर्फ 2 मैच खेले हैं। उनके अंपयारिंग कौशल को देखते हुए बीते साल उन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल किया गया था। वेंकटराघवन और सुंदरम रवि के बाद वह आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय अंपापर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में क्यों हैं नितिन मेनन?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई क्रिकेट सीरीज के दौरान नितिन मेनन ने अपनी अंपयारिंग की मिसाल पेश की। अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा। इस मैच में रोहित शर्मा 49 रनों पर खेल रहे थे। बेन स्टोक्स की एक गेंद पर नितिन मेनन ने रोहित शर्मा को आउट दे दिया। हिटमैन इस फैसले से नाराज दिखे और डीआरएस ले लिया। इसके बाद तीसरे अंपायर ने भी रोहित को आउट करार दिया। ऐसे ही टेस्ट मैच के दूसरे दिन नितिन मेनन ने चेतेश्वर पुजारा को एलबीडब्ल्यू आउट दिया। पुजारा ने भी डीआरएस लिया। पुजारा को विश्वास था कि गेंद बैट पर टकराई है। लेकिन रिव्यू में साफ हुआ की गेंद पैड पर लगी थी। इसलिए तीसरे अंपायर ने नितिन मेनन का निर्णय बरकरार रखा और पुजारा को लौटना पड़ा। वहीं तीसरे वनडे में क्रुणाल पांड्या ने डेविड मलान के खिलाफ एलबीडब्लयू की अपील की मेनन ने नकार दिया। विराट कोहली ने रिव्यू लिया। लेकिन कोहली द्वारा लिया गया रिव्यू बेकार गया और मेनन का निर्णय सही साबित हुआ। 

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने क्यों तारीफ की?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा अंपायर नितिन मेनन के मुरीद हो गए हैं। इसकी वजह नितिन की अंपायरिंग है। आकाश चोपड़ा का कहना है कि जब नितिन मेनन कोई डिसीजन देते हैं तो उनके खिलाफ रिव्यू मत लीजिए नहीं तो आपका रिव्यू बेकार जाएगा। आकाश ये भी कहते हैं कि नितिन मेनन को साल 2021 का बेस्ट अंपायर अवॉर्ड मिलना चाहिए। आकाश के अलावा दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर और दिनेश कार्तिक भी नितिन मेनन की अंपायरिंग की तारीफ कर चुके हैं। 

अंपायरिंग के बारे में क्या कहते हैं नितिन मेनन?

अंपायरिंग के बारे में नितिन मेनन का कहना कि खिलाड़ियों की तरह अंपायर की भी फॉर्म होती है, मैं हमेशा अनुभव करता हूं कि अच्छी फॉर्म में रहते हुए ज्यादा से ज्यादा मैच बिना ब्रेक लिए करूं। भारत और इंग्लैंड की बीच खेली गई क्रिकेट सीरीज के बारे में वह कहते हैं कि दोनों अच्छी टीमें थी। अगर लोग मेरी अंपायरिंग की प्रशंसा कर रहे हैं तो ये मेरी लिए खुशी की बात है। नितिन मेनन ने मार्च 2017 में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान वनडे,  नवंबर 2019 में अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और जनवरी 2017 भारत बनाम इंग्लैंड टी-इंटरनेशनल मैच के दौरान अपने अंपायरिंग करियर की शुरूआत की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed