{"_id":"685795425db632162d0ff769","slug":"former-india-coach-ravi-shastri-really-concerned-about-jasprit-bumrah-full-of-praise-for-indian-seamer-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रवि शास्त्री को सताई बुमराह की चिंता, दूसरे छोर से अन्य गेंदबाजों का समर्थन नहीं मिलने पर भड़के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रवि शास्त्री को सताई बुमराह की चिंता, दूसरे छोर से अन्य गेंदबाजों का समर्थन नहीं मिलने पर भड़के
Sun, 22 Jun 2025 11:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:01 AM IST
सार
शास्त्री ने दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन का विशलेषण किया। उन्होंने कहा कि एक तरह बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI X
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सराहना की है। उन्होंने साथ ही दूसरे छोर से अन्य गेंदबाजों का समर्थन नहीं मिलने पर चिंता जाहिर की है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उनके अलावा अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा
शास्त्री ने दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन का विशलेषण किया। उन्होंने कहा कि एक तरह बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जो चिंता का विषय है। बुमराह ने पहले जैक क्रावले को आउट किया और फिर बेन डेकट को बोल्ड कर ओली पोप के साथ उनकी साझेदारी का अंत किया। इसके बाद स्टंप्स से पहले जो रूट का विकेट लेकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।
शास्त्री ने दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन का विशलेषण किया। उन्होंने कहा कि एक तरह बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जो चिंता का विषय है। बुमराह ने पहले जैक क्रावले को आउट किया और फिर बेन डेकट को बोल्ड कर ओली पोप के साथ उनकी साझेदारी का अंत किया। इसके बाद स्टंप्स से पहले जो रूट का विकेट लेकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा, 'स्तर में बहुत अंतर है। चिंता बुमराह की है और जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ेगी, उनका कार्यभार कितना होगा, क्योंकि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे हर स्पैल में विकेट लेने की उम्मीद की जाती है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि दूसरे छोर से भी कोई समर्थन दे।' बुमराह ने 13 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा शेष तीन तेज गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला।
शास्त्री की चिंता इस मैच से कहीं आगे तक की है। पूर्व कोच ने बुमराह पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बनाए रखने की बात पर प्रकाश डाला, जबकि उनके साथी खिलाड़ी मौके बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। यह सीरीज बड़ी है जिस कारण भारत की संभावनाएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि बाकी गेंदबाज फॉर्म में है या नहीं। शास्त्री ने कहा, भारत को बस यही उम्मीद होगी कि कोई अन्य तेज गेंदबाज अपना स्तर ऊपर उठाए और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करे।