फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Head coach Ravi Shastri says India need Shami in Australia quickly to ease pressure on Bumrah

IND vs AUS: शास्त्री ने शमी को जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजने की मांग की, बुमराह पर पड़ रहे दबाव को लेकर जताई चिंता

Sat, 07 Dec 2024 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

शमी का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 12 मैचों में 44 विकेट लिए हैं जिसमें से 31 आठ टेस्ट मैच के दौरान हासिल किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक चयनकर्ता और एनसीए स्टाफ हाल ही में शमी की फिटनेस को देखने के लिए राजकोट में थे। इससे इन खबरों को बल मिला था कि पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शमी किसी भी समय ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

विज्ञापन
Former Head coach Ravi Shastri says India need Shami in Australia quickly to ease pressure on Bumrah
रवि शास्त्री और मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI/X

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजने की मांग की है जिससे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह पर से भार कम किया जा सके। शमी टखने की सर्जरी और लंबे रिहैब के बाद कुछ समय पहले ही मैदान पर वापस लौटे थे। शमी फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं जहां उन पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ता करीब से नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कमेंट्री के दौरान शास्त्री ने कहा, जितनी जल्दी शमी ऑस्ट्रेलिया आएंगे, ये भारत के लिए उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने काफी घरेलू मैच खेले हैं। आप देख सकते हैं कि जब बुमराह गेंदबाजी करते हैं तब विपक्षी टीम पर कितना दबाव होता है। बुमराह पर काफी दबाव रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने सात मैच खेले हैं और बंगाल के लिए घरेलू टी20 टूर्नामेंट में आठ विकेट झटके हैं। शमी ने कई बार शानदार स्पैल की है जिससे संकेत मिले हैं कि वह लय और नियंत्रण हासिल कर चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि शमी को ब्रिसबेन के गाबा में 14 से 18 दिसंबर के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध बताने को जल्दबाजी बताया। उन्होंने कहा, ब्रिसबेन में उपलब्ध होना जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन शमी मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है शमी का रिकॉर्ड
शमी का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 12 मैचों में 44 विकेट लिए हैं जिसमें से 31 आठ टेस्ट मैच के दौरान हासिल किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक चयनकर्ता और एनसीए स्टाफ हाल ही में शमी की फिटनेस को देखने के लिए राजकोट में थे। इससे इन खबरों को बल मिला था कि पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शमी किसी भी समय ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। दूसरी ओर, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं अब तक 12 विकेट ले चुके हैं जिसमें पर्थ टेस्ट में कुल आठ विकेट लेना भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़ी सीरीज के दौरान टीमों को अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी नजर रखनी होगी। टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह भारत के अहम खिलाड़ी हैं और टीम प्रबंधन नहीं चाहेगा कि उन पर अतिरिक्त भार पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed