फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former England cricketer Nick Compton said Virat Kohli prickly relation with R Ashwin keeping spinner out of team

बयान: निक कॉम्पटन बोले- विराट-अश्विन के रिश्तों में दरार, इसलिए प्लेइंग इलेवन में नहीं मिल रहा मौका

Mon, 01 Nov 2021 04:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 01 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में भारत के अभियान की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम इंडिया विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी है। इन दोनों मुकाबलों की की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन को मौका नहीं मिला। जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
former England cricketer Nick Compton said Virat Kohli prickly relation with R Ashwin keeping spinner out of team
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से पहले विराट कोहली की टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल खेला। इन खिलाड़ियों को यूएई की परिस्थितियों में अभ्यस्त होने का काफी समय मिला। विश्व कप शुरू होने से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैड के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले जिनमें एकतरफा जीत दर्ज की। लेकिन यह टीम इंडिया का दुर्भाग्य रहा कि उसने विश्व कप अभियान में निराशाजनक शुरुआत की। वर्ल्ड कप में भारत अब तक दो मैच खेल चुका है जिनमें अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को मौका नहीं मिला। जिसे देखते हुए इंग्लैंड के क्रिकेट निक कॉम्पटन ने सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


विश्व कप में खराब रही भारत की शुरुआत

विश्व कप अभियान में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है। रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कीवी टीम ने भरात को 8 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 110 रन बनाए। जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 14.3 ओवर में दो विकेट खोकर पूरा कर लिया। इससे पहले 24 अक्तूबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विेकेट से पटखनी दी थी। इन दो हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद करीब समाप्त हो गई है। 
विज्ञापन


अश्विन को लेकर कॉम्पटन ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम में कुछ प्रयोग किए गए। ईशान किशन ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की। वहीं, स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए। जबकि, विराट का नंबर चौथा रहा। टीम इंडिया में किए गए इस प्रयोग पर कुछ विशेषज्ञों ने सवाल उठाए। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक कॉम्पटन ने आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मुझे समझ में नहीं आता कि अश्विन के साथ कोहली के खराब रिश्ते ने उन्हें भारतीय टीमों से बाहर रखने की अनुमति कैसे दी। उन्होंने आगे लिखा, क्या आपको लगता है कि कप्तानों को ऐसी स्वायत्तता दी जानी चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट में भी नहीं मिला था अश्विन को मौका

यह पहली बार नहीं है जब आर अश्विन को लेकर टीम इंडिया की आलोचना की जा रही है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली टेस्ट सीरीज मे भी आर अश्विन को मौका नहीं मिला था। भारत ने इस दौरान चार टेस्ट मैच खेले लेकिन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed