फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England cricketer Mark Butcher said World Championship did not helped Test cricket but harmed it

Test Cricket: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बोले- विश्व चैंपियनशिप ने टेस्ट क्रिकेट को फायदा नहीं नुकसान पहुंचाया

Tue, 09 Jan 2024 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सहित शीर्ष क्रिकेट बोर्डों की कड़ी आलोचना की जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में सात ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी जिन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
 

विज्ञापन
Former England cricketer Mark Butcher said  World Championship did not helped Test cricket but harmed it
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मार्क बुचर को लगता है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप को फायदे की बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाया है। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज के लिए एक कमजोर टीम की घोषणा की है, क्योंकि उसके शीर्ष क्रिकेटरों ने ‘एसए20’ (घरेलू फ्रेंचाइजी टी20 लीग) के दूसरे सत्र में खेलने के लिए अनुबंध किया है और यह टेस्ट सीरीज उसी समय आयोजित हो रही है, जब टी20 लीग का आयोजन होना है।
विज्ञापन


बुचर ने विजडन क्रिकेट के साप्ताहिक पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘उन चीजों में से एक जिसने इसे और भी अपरिहार्य बना दिया है, उसे उन्होंने टेस्ट मैच क्रिकेट बचाने के प्रयास के तहत शुरू किया है और वह है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप। मुद्दा यह है कि आपकी द्विपक्षीय सीरीज को फैंस, उसमें खेल रहे दो देशों के खिलाड़ियों और फिर व्यापक क्रिकेट देखने वाले लोगों की कल्पना पर हावी होना होगा। इसका एकमात्र तरीका यह है कि वे प्रतिस्पर्धी हों और यह हमेशा से ऐसा ही था।’’
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सहित शीर्ष क्रिकेट बोर्डों की कड़ी आलोचना की जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में सात ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी जिन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुचर ने कहा, ‘‘टेस्ट मैच सीरीज होती थीं और प्रत्येक मैच अपने आप में महत्वपूर्ण था। विचार यह है कि आप पूरी चीज को तीन साल तक विस्तारित करते हैं। मुझे लगता है कि इसे प्रासंगिक बनाए रखने के लिए जो एकमात्र प्रयास किया गया है, उसने इसे और बदतर बना दिया है।’’


इंग्लैंड को अब भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। जनवरी के अंत में शुरू होने वाली यह सीरीज मार्च के महीने में खत्म होगी। अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम दोनों मौकों पर फाइनल में पहुंची है, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत के हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed