फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England coach Andy Flower appointed assistant coach of Kings XI Punjab

IPL 2020: किंग्स XI पंजाब में हुई एंडी फ्लॉवर की एंट्री, हेड कोच अनिल कुंबले का देंगे साथ

Sun, 08 Mar 2020 10:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Mar 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Former England coach Andy Flower appointed assistant coach of Kings XI Punjab

जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और इंग्लैंड टीम के हेड कोच एंडी फ्लॉवर IPL 2020 में एक नए रोल में नजर आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने फ्लॉवर को मौजूदा सत्र के लिए असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। एंडी फ्लॉवर हाल ही में भारतीय चयन समिति के चेयरमैन नियुक्त हुए सुनील जोशी की जगह लेंगे।

विज्ञापन


अपनी नियुक्ति से बेहद उत्साहित इस पूर्व खिलाड़ी की माने तो हेड कोच अनिल कुंबले की अगुवाई में टीम के पास विश्व स्तरीय सपोर्ट स्टाफ है। साथ ही साथ वह दुनिया को यह भी दिखाना चाहते हैं कि 'शेर' क्या करने की काबिलियत रखते हैं।
विज्ञापन


कुंबले और एंडी फ्लावर ने भारत और जिबाब्वे की कप्तानी भी की है, जिनका अनुभव टीम के काम आएगा। आर अश्विन को रीलिज करने के बाद इस सीजन के लिए टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पहले खिताब की तलाश में पंजाब के फिल्डिंग कोच पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जोंटी रोड्स होंगे। दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व पेसर चार्ल लैंगवेल्ट गेंदबाजी कोच की भूमिका में होंगे। वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया हैं। केकेआर के साथ 12 साल तक जुड़े रहने के बाद मशहूर ट्रेनर एड्रियन ली रॉक्स भी इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे। एंड्र्यू लीपस टीम फिजियो हैं।


29 मार्च से शुरू हो रहे IPL के 13वें सीजन का पहला मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed