फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former england captain Ian Chappell said virat kohli led Team india has a chance to defeat england on his home soil

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले बोले इयान चैपल, भारत के पास है इंग्लैंड को उसकी मांद में रौंदने का मौका

Sun, 04 Jul 2021 03:53 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 04 Jul 2021 03:53 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के पास इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हराने का बेहतर मौका है। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से होगी। 

विज्ञापन
former england captain Ian Chappell said virat kohli led Team india has a chance to defeat england on his home soil
इयान चैपल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बयान दिया है। इस महान खिलाड़ी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण के चलते पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हराने और बराबरी करने का बेहतरीन मौका है। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों देशों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


इयान चैपल ने टीम इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा, भले ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवा दिया हो लेकिन उसकी तेज गेंदबाजी हाल के वर्षों में काफी बेहतरीन हुई है जिससे वह बीते समय की वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलियाई टीम जैसी दिखती है। हाल ही में साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया था। 
विज्ञापन


क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अपने कॉलम में इयान चैपल ने लिखा, हाल के वर्षों में भारतीय टीम तेज गेंदबाजी करने वाली कुशल टीमों की श्रेणी में शामिल हो गयी है। इसके परिणामस्वरूप ही उसने आस्ट्रेलिया में जीत का स्वाद चखा और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची। और अब उसके पास इंग्लैंड को उसकी ही मांद में हराने का बराबरी का मौका है। उन्होंने आगे कहा, अच्छी तेज गेंदबाजी इकाई के निश्चित रूप से अपने ही फायदे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि भारत के लिए मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने साथ ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की भी प्रशंसा की और उन्हें वेस्टइंडीज की 1970 से 90 के दशक की गेंदबाजी चौकड़ी के समान निर्भीक करार दिया।


चैपल के मुताबिक, न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर और काइल जैमीसन की तेज गेंदबाजी चौकड़ी ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के आक्रमण का प्रभाव ऐसा था कि इसकी तुलना वेस्टइंडीज की 1970 से 1990 दशक की तेज गेंदबाजी चौकड़ी से होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed