फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England batter Kevin Pietersen slammed India's batting order after their Rajkot T20I loss

IND vs ENG: राजकोट में हार के बाद पीटरसन ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए, धीमी पारी खेलने पर लगाई लताड़

Wed, 29 Jan 2025 09:14 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 09:14 AM IST
सार

सीरीज में करो या मरो के मुकाबले में उतरी इंग्लैंड की टीम ने भले ही बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अपनी ताकत दिखाई जिसके दम पर मेहमान टीम ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Former England batter Kevin Pietersen slammed India's batting order after their Rajkot T20I loss
केविन पीटरसन - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की हार के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर सवाल खड़े किए हैं। पीटरसन ने कहा कि ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज निचले क्रम में क्यों उतर रहे हैं। मालूम हो कि इंग्लैंड के सामने तीसरे टी20 में भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी और 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

इंग्लैंड ने सीरीज में की वापसी 
सीरीज में करो या मरो के मुकाबले में उतरी इंग्लैंड की टीम ने भले ही बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अपनी ताकत दिखाई जिसके दम पर मेहमान टीम ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज गंवाने से बच गई। पीटरसन ने कहा कि ऐसा कुछ उन्हें दक्षिण अफ्रीका में भी देखने मिला जहां डरबन सुपर जाएंट्स के साथ भी ऐसी ही चीजें हो रही हैं जहां क्विटंन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं जिससे टीम को उम्मीद के अनुरूप नतीजे नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुरेल को निचले क्रम में भेजे जाने पर भड़के पीटरसन
पीटरसन ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, मुझे बल्लेबाजी क्रम नहीं समझ आया। मैं ऐसा हूं जो मानता है कि आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को ऊपरी क्रम में उतरना चाहिए। पिछले सप्ताह मैं दक्षिण अफ्रीका में था और डरबन सुपर जाएंट्स टूर्नामेंट में हैरान कर रही है, लेकिन डिकॉक तीसरे या चौथे और क्लासेन छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। मैंने इन खिलाड़ियों से कहा था कि आप लोग क्यों ऐसा कर रहे हो? ऐसा ही कुछ भारत के साथ भी देखने मिला जहां जुरेल जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी बाएं और दाएं हाथ की रणनीति के कारण निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरा। हार्दिक भी संघर्ष कर रहे हैं और इन बल्लेबाजों के पास प्रति ओवर 10 रन बनाने का दबाव भी नहीं है। 
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा भारत का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा, उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14, तिलक वर्मा ने 18, वॉशिंगटन सुंदर ने छह, अक्षर पटेल ने 15, ध्रुव जुरेल ने दो, मोहम्मद शमी ने सात, रवि बिश्नोई ने 4* और वरुण चक्रवर्ती ने 1* रन बनाया। इंग्लैंड की तरफ से जैमी ओवरटन ने तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मार्क वुड और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed