फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England batter Ian Bell believe Joe Root is England's greatest batter even if he does not past Sachin

Joe Root: 'सचिन को पीछे नहीं छोड़ पाए तो...', इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने रूट को लेकर दिया बयान

Wed, 25 Sep 2024 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

रूट हाल ही में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में  सर्वाधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने थे। रूट ने अब तक टेस्ट में 12402 रन बना लिए हैं और यह 33 वर्षीय बल्लेबाज सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 3519 रन पीछे है।

विज्ञापन
Former England batter Ian Bell believe Joe Root is England's greatest batter even if he does not past Sachin
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में जो रूट इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाज के तौर पर याद किए जाएंगे। बेल का कहना है कि भले ही रूट सचिन के रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ पाएं, लेकिन वह महान बल्लेबाज होंगे। सचिन के नाम लाल गेंद के प्रारूप में 15921 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रूट हाल ही में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में  सर्वाधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने थे। 
विज्ञापन

रूट ने अब तक टेस्ट में 12402 रन बना लिए हैं और यह 33 वर्षीय बल्लेबाज सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 3519 रन पीछे है। बेल ने कहा, रूट ने पिछले 12 महीनों शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि वह भविष्य के बारे में बहुत कुछ सोच रहा है। वह उसी पल में जी रहा है जैसे हम जी रहे हैं। सचिन जैसे महानतम खिलाड़ी के करीब पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है। सचिन खेल का वास्तव में महान खिलाड़ी है जिनको खेलते हुए देखकर हम बड़े हुए हैं। वह केवल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए नायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रूट के लिए सचिन के करीब पहुंचना बड़ी उपलब्धि'
इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट मैच खेल चुके बेल ने कहा, यह सोचना भी बड़ी उपलब्धि है कि रूट सचिन के करीब पहुंच सकता है। वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाए हैं या नहीं, इसमें कोई संदेह नहीं कि वह इंग्लैंड के सर्वकालिक महान बल्लेबाज के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन

बेल ने बैजबॉल शैली को सराहा
बेल ने इंग्लैंड के प्रदर्शन के लिए बैजबॉल को भी सराहा। उन्होंने कहा, एक प्रशंसक के तौर पर आपको परिणामों को देखना होगा। जब से ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड की टीम में आए हैं और बेन स्टोक्स ने कमान संभाली है, टीम ने अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। वे जैक क्रावली, ओली पोप, हैरी ब्रूक जैसे युवा खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed