फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former cricketer Shoaib Akhtar appointed PCB brand ambassador

रावलपिंडी एक्सप्रेस बने पीसीबी का नया चेहरा, निभाएंगे दो बड़े पदों की जिम्मेदारी

Sun, 18 Feb 2018 02:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
former cricketer Shoaib Akhtar appointed PCB brand ambassador
Shoaib Akhtar

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अपने साथ जोड़ा है। दरअसल पीसीबी ने अख्तर को क्रिकेट संबंधी मामलों में चेयरमैन नजम सेठी का सलाहाकार नियुक्त किया है। वहीं पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज को पीसीबी का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी खुद शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंटर के जरिए दी है। हालांकि शोएब अख्तर की कार्यशैली को लेकर अभी कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। अख्तर ने ट्वीटर पर लिखा, 'मैं इस नियुक्ति से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं उसी जुनून के साथ काम करूंगा, जिस जुनून के साथ खेलता था। शुक्रिया।'

विज्ञापन

former cricketer Shoaib Akhtar appointed PCB brand ambassador
शोएब अख्तर

हालांकि इससे पहले अख्तर और सेठी के बीच काफी आपसी विवाद भी हुए थे। 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से करारी हार के बाद अख्तर ने सेठी समेत पूरे पीसीबी मैनेजमेंट पर करारे सवाल दागे थे। अख्तर इससे पहले सेठी के आलोचक रहे थे।

सेठी जब 2013 में चैयरमेन थे तब अख्तर ने कहा था कि सेठी के रहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो रहा है और उन्हें समझने की जरूरत है कि वह चेयरमैन हैं न कि टीवी एंकर। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच आपसी विवाद थम गया है और इसी वजह से अख्तर को पीसीबी के साथ जुड़ने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed