रावलपिंडी एक्सप्रेस बने पीसीबी का नया चेहरा, निभाएंगे दो बड़े पदों की जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अपने साथ जोड़ा है। दरअसल पीसीबी ने अख्तर को क्रिकेट संबंधी मामलों में चेयरमैन नजम सेठी का सलाहाकार नियुक्त किया है। वहीं पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज को पीसीबी का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।
इसकी जानकारी खुद शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंटर के जरिए दी है। हालांकि शोएब अख्तर की कार्यशैली को लेकर अभी कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। अख्तर ने ट्वीटर पर लिखा, 'मैं इस नियुक्ति से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं उसी जुनून के साथ काम करूंगा, जिस जुनून के साथ खेलता था। शुक्रिया।'
हालांकि इससे पहले अख्तर और सेठी के बीच काफी आपसी विवाद भी हुए थे। 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से करारी हार के बाद अख्तर ने सेठी समेत पूरे पीसीबी मैनेजमेंट पर करारे सवाल दागे थे। अख्तर इससे पहले सेठी के आलोचक रहे थे।
सेठी जब 2013 में चैयरमेन थे तब अख्तर ने कहा था कि सेठी के रहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो रहा है और उन्हें समझने की जरूरत है कि वह चेयरमैन हैं न कि टीवी एंकर। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच आपसी विवाद थम गया है और इसी वजह से अख्तर को पीसीबी के साथ जुड़ने का मौका मिला है।