फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former cricketer rahul dravid said that we will beat England in his house

टेस्ट सीरीज : द्रविड़ ने कहा- इंग्लैंड को उसके घर में देंगे मात

Mon, 10 May 2021 07:41 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 07:41 AM IST
सार

  • पूर्व कप्तान ने कहा, 3-2 से जीतेंगे पांच मैचों की सीरीज 
  • 2007: के बाद यह इंग्लैंड में सीरीज जीत का सर्वश्रेष्ठ मौका 
  • 04 : अगस्त से शुरू होगी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज

विज्ञापन
former cricketer rahul dravid said that we will beat England in his house
rahul dravid - फोटो : social media

विस्तार

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारत इस साल इंग्लैंड के दौरे में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज करेगा और टीम के पास 2007 के बाद ब्रिटेन में जीत दर्ज करने का यह सर्वश्रेष्ठ मौका है। 

विज्ञापन


द्रविड़ इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले आखिरी भारतीय कप्तान थे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार द्रविड़ ने एक वेबीनार के दौरान कहा, ‘मुझे वास्तव में लगता है कि इस समय भारत के पास सर्वश्रेष्ठ मौका है।’  
विज्ञापन


बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख द्रविड़ ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन बनाम बेन स्टोक्स का मुकाबला इस दिलचस्प सीरीज को और दिलचस्प बनाएगा। उन्होंने कहा, ‘ इंग्लैंड जैसा भी गेंदबाजी आक्रमण विशेषकर तेज गेंदबाजी आक्रमण को उतारेगा वह शानदार होगा। उनके पास कई विकल्प हैं।’ द्रविड़ ने कहा, ‘लेकिन यदि आप उनके शीर्ष छह या सात बल्लेबाजों पर गौर करो तो आप वास्तव में एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज के बारे में सोचोगे और वह जो रूट हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के पास यह अच्छा मौका होगा। उन्होंने कहा, ‘भारत बहुत अच्छी तरह से तैयार रहेगा। उसके पास ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत का आत्मविश्वास है। खिलाड़ियों को खुद पर काफी भरोसा है। कुछ खिलाड़ी पूर्व में इंग्लैंड में खेल चुके हैं।

आगे कहा कि इस बार हमारी बल्लेबाजी काफी अनुभवी है। इसलिए यह संभवत: हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ मौका है। भारत यह सीरीज 3-2 से जीत सकता है। मुझे लगता है कि भारत इस बार इंग्लैंड में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करेगा।’

अश्विन-स्टोक्स में रोचक होड़ 
उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर अन्य बल्लेबाज बेन स्टोक्स हैं जो अच्छे ऑलराउंडर हैं लेकिन मुझे लगता है कि अश्विन को उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चहिए और यह दिलचस्प मुकाबला होना चाहिए। मुझे पता है कि अश्विन ने भारत में स्टोक्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन यह तब भी सीरीज का दिलचस्प मुकाबला होगा।’ 


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के पास महीने भर से ज्यादा का समय होगा। मैं नहीं समझता कि किसी और टीम के पास इतना समय होता है कि टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए।-राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed