फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former chief selector MSK Prasad takes a U-turn on Nitish Kumar Reddy hails him for his performance

IND vs AUS: पहले नीतीश रेड्डी की भूमिका पर उठाए थे सवाल, शतकीय पारी के बाद अब एमएसके प्रसाद के बदले सुर

Sat, 28 Dec 2024 02:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

नीतीश की क्षमता से जहां कई पूर्व क्रिकेटर वाकिफ थे, वहीं प्रसाद ने हाल ही में उनकी आलोचना की थी और टीम में नीतीश की भूमिका पर सवाल उठाए थे। प्रसाद ने कहा था कि नीतीश अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज नहीं हैं। हालांकि, इस युवा ऑलराउंडर ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता को गलत साबित किया।

विज्ञापन
Former chief selector MSK Prasad takes a U-turn on Nitish Kumar Reddy hails him for his performance
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में शतक जड़ा और साबित किया कि वह निचले क्रम में टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं। नीतीश की शतकीय पारी के बाद पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के सुर भी बदल गए हैं और उन्होंने इस भारतीय ऑलराउंडर की जमकर प्रशंसा की है। 
विज्ञापन

नीतीश ने बल्ले से दिखाया दम 
नीतीश की क्षमता से जहां कई पूर्व क्रिकेटर वाकिफ थे, वहीं प्रसाद ने हाल ही में उनकी आलोचना की थी और टीम में नीतीश की भूमिका पर सवाल उठाए थे। प्रसाद ने कहा था कि नीतीश अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज नहीं हैं। हालांकि, इस युवा ऑलराउंडर ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता को गलत साबित किया और टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की। नीतीश ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। नीतीश ने इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश और वाशिंगटन की पारी के दम पर ही भारत तीसरे दिन स्टंप के समय पहली पारी में नौ विकेट पर 358 रन बनाने में सफल रहा। भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद ने लिया यू-टर्न 
नीतीश की शानदार पारी ने प्रसाद को यू-टर्न लेने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने इस ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की। प्रसाद आंध्र प्रदेश से आते हैं और नीतीश घरेलू क्रिकेट में इसी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रसाद ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, हमने नीतीश को अच्छी तरह तैयार किया है। अंडर-16 क्रिकेट के समय उन्होंने एक सत्र में 1200 रन बनाए थे और एक पारी में 400 रन भी बनाए थे। यह आयु वर्ग भारतीय घरेलू क्रिकेट में प्रवेश करने का मार्ग है। नीतीश ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'नीतीश ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तो वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते थे। नीतीश ने फिर अपनी गेंदबाजी पर काम किया और अब वह एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान दे रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए शानदार रहे हैं और आगे भी सुधार करेंगे।' वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर और टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि नीतीश को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed