{"_id":"5fa5ffc17242d1018d3874f0","slug":"former-captain-steve-waugh-warns-australian-team-advised-to-avoid-sledging-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेताया, इस मामले में विराट से बचने की दी सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिग्गज स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेताया, इस मामले में विराट से बचने की दी सलाह
Sat, 07 Nov 2020 07:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Nov 2020 07:30 AM IST
सार
- स्टीव वॉ ने विराट पर छींटाकशी से बचने की दी सलाह
- पूर्व कप्तान ने कहा, इससे भारतीय स्टार को मिलेगी अतिरिक्त प्रेरणा
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज के लिए विराट कोहली से छींटाकशी या वाकयुद्ध में नहीं पड़ने की सलाह दी है क्योंकि उनका कहना है कि इससे कोहली और उनकी टीम को अच्छे प्रदर्शन की ‘अतिरिक्त प्रेरणा’ मिल जाएगी।
विज्ञापन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 17 दिसंबर को एडिलेड ओवल पर दिन-रात के मैच से शुरू होगी। इसके बाद मेलबर्न (26 दिसंबर से), सिडनी (सात जनवरी से) और ब्रिसबेन (15 जनवरी से) में मैच खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज के जरिए होगी।
विज्ञापन
वॉ ने एक वीडियो में कहा, ‘छींटाकशी से विराट कोहली कोई परेशानी नहीं होगी। महान खिलाड़ियों पर इससे असर नहीं पड़ता। इसलिए इससे दूर ही रहें। इससे उन्हें और रन बनाने की अतिरिक्त प्रेरणा मिलेगी। इसलिए उस पर शब्दों के बाण नहीं छोड़ना ही बेहतर है।’ ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान टिम पेन और उनकी टीम ने भारतीय टीम के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यही गलती की थी और भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती।
विज्ञापन