{"_id":"626044091ff26421f060af7f","slug":"former-bangladesh-spinner-mosharraf-hossain-dies-at-the-age-of-40-hussain-was-battling-from-brain-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: 40 साल की उम्र में बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशरर्फ हुसैन का निधन, ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे हुसैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुखद: 40 साल की उम्र में बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशरर्फ हुसैन का निधन, ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे हुसैन
Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
सार
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने दो दशक के अपने करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 550 से अधिक विकेट हासिल किए। रिपोर्ट के अनुसार हुसैन मस्तिष्क के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें मार्च, 2019 में इस बीमारी का पता चला था।
विज्ञापन
मुशर्रफ हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन का मंगलवार शाम निधन हो गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने जानकारी दी। बीसीबी ने 40 साल के हुसैन के निधन की घोषणा ट्विटर पर की। हुसैन के परिवार में पत्नी के अलावा उनका एक बच्चा है। बीसीबी ने लिखा, ‘‘बीसीबी बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मुशर्रफ हुसैन रूबेल के निधन पर शोक व्यक्त करता है।
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने दो दशक के अपने करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 550 से अधिक विकेट हासिल किए। रिपोर्ट के अनुसार हुसैन मस्तिष्क के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें मार्च, 2019 में इस बीमारी का पता चला था। प्रारंभिक उपचार के बाद वह इस बीमारी से उबर गए थे लेकिन नवंबर, 2020 में ट्यूमर दोबारा उभर आया।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि हुसैन दो हफ्ते से अधिक समय से अस्पताल में थे लेकिन हाल में कीमोथेरेपी के बाद घर लौट आए थे। ढाका में 1981 में जन्मे हुसैन ने बांग्लादेश के लिए पांच वनडे मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने चार विकेट भी हासिल किए। हुसैन बांग्लादेश में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट की उपलब्धि हासिल करने वाले 7 क्रिकेटरों में से एक हैं। हुसैन को 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।