फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former australian players said DRS is responcible for defeat in Pearth teast Agains South Africa

भारत ने DRS अपनाया, ऑस्ट्रेलिया ने DRS पर फोड़ा पर्थ टेस्ट में हार का ठीकरा

Tue, 08 Nov 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
former australian players said DRS is responcible for defeat in Pearth teast Agains South Africa
डीआरएस - फोटो : getty

पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 177 रनों से जीत हासिल की है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने इस हार के लिए डीआरएस यानी डिसीजन रिव्यु सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान मिशेल मार्श को विवादित तरीके से पगबाधा आउट करार दिया गया। इस कारण माइकल क्लार्क और जॉनसन ने डीआरएस की आलोचना की है और डीआरएस को असफल बताया है।

विज्ञापन


हुआ कुछ ऐसा कि मैच के पांचवें एवं अंतिम दिन मार्श के खिलाफ कागिसो रबादा की गेंद पर की गई पगबाधा की अपील को मैदान पर मौजूद अंपायर ने नकार दिया था। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने रिव्यू मांगा था और इसके बाद मार्श को पवेलियन लौटना पड़ा था।
विज्ञापन



 

दिग्गजों ने गेंद को पकड़ने की तकनीक पर उठाए सवाल

former australian players said DRS is responcible for defeat in Pearth teast Agains South Africa
माइकल क्लार्क - फोटो : getty

इसी फैसले के बाद क्लार्क, जॉनसन और मार्क टेलर ने डीआरएस को आड़े हाथों लिया है। कॉमेंट्री करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि गेंद स्टम्प पर नहीं थी। जब मैंने रिप्ले को देखा तो सोचा कि यह काफी दूर है और लेग स्टम्प के पास भी नहीं है। वह (मार्श) इससे काफी निराश होंगे। गेंद पहले उनके पंजे में लगी फिर पैड पर और इसके बाद बल्ले पर।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, क्लार्क और मार्क टेलर ने गेंद को पकड़ने की तकनीक पर सवाल उठाए हैं। टेलर ने कहा, वह नॉट आउट दिए गए और तकनीक ने फैसला बदलते हुए उन्हें आउट करार दिया। ऐसा लग रहा था कि गेंद थोड़ी पास है और स्टम्प के बाहर की सीमा से 50 फीसदी के करीब जिसके कारण फैसले को बदलते हुए आउट दिया गया।

मार्क टेलर ने कहा, मेरा मानना है कि गेंद स्टम्प से दूर थी लेकिन मिशेल मार्श दुर्भाग्यशाली साबित हुए। मार्श जिस वक्त आउट करार दिए गए उस वक्त दूसरे छोर पर उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी कर रहे थे। ख्वाजा ने भी इस फैसले पर  सवाल उठाए हैं। पहले टेस्ट में जीत हासिल कर अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed