फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australian Captain Ricky Ponting keen to coach an IPL team again after contract end with Delhi Capitals

IPL: क्या आईपीएल में फिर कोचिंग करते दिखेंगे रिकी पोंटिंग? दिल्ली कैपिटल्स से करार खत्म होने के बाद कही ये बात

Fri, 09 Aug 2024 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Aug 2024 04:49 PM IST
सार

पोंटिंग के सात साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया था। टीम को अपने कार्यकाल में एक भी खिताब नहीं दिला पाने के कारण उन्हें इस फ्रेंचाइजी से अलग होना पड़ा।

विज्ञापन
Former Australian Captain Ricky Ponting keen to coach an IPL team again after contract end with Delhi Capitals
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 से पहले टीम में बड़ा बदलाव करते हुए रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच पद से हटा दिया था। पोंटिंग लंबे समय तक दिल्ली के कोच रहे और इस टूर्नामेंट से जुड़े रहे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व दिग्गज कप्तान आईपीएल में किसी अन्य टीम के साथ कोच के तौर पर जुड़ने का इच्छुक है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली की फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बना सकती है। 
विज्ञापन

पोंटिंग के सात साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया था। टीम को अपने कार्यकाल में एक भी खिताब नहीं दिला पाने के कारण उन्हें इस फ्रेंचाइजी से अलग होना पड़ा। वह हालांकि फिर से किसी टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश हो सकती है जो सत्र के बाद भी फ्रेंचाइजी में अधिक समय दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आईपीएल में फिर से कोचिंग करना पसंद करूंगा'
पोंटिंग ने आईसीसी पॉडकास्ट में कहा, मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग करना पसंद करूंगा। आईपीएल से जुड़ने के बाद हर साल मैंने बहुत अच्छा समय बिताया, चाहे वह एक खिलाड़ी के रूप में शुरुआती दिन हों या दो साल तक मुंबई के कोच के रूप में बिताया समय हो। मैंने दिल्ली की टीम के साथ सात सत्र बिताए हैं। इस दौरान हम दुर्भाग्यवश उस तरह से काम नहीं कर पाए जैसा मैं चाहता था और निश्चित रूप से उस तरह से नहीं हुआ जैसा फ्रेंचाइजी चाहती होगी। मैं टीम को खिताब दिलाने की कोशिश कर रहा था और ऐसा नहीं हुआ। यह फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को मुख्य कोच बनाने की कोशिश कर रही है। वे ऐसे कोच को ढूंढ़ रहे हैं जो सत्र के बाद भी उन्हें समय दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed