{"_id":"67598987d89609c65309198a","slug":"former-australian-batter-david-warner-feels-top-order-batsmen-is-in-pressure-ahead-of-third-test-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान, बोले - शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान, बोले - शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव
Wed, 11 Dec 2024 06:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Dec 2024 06:16 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दूसरे मैच में अच्छी रही थी और टीम भारत के खिलाफ बढ़त लेने भी सफल रही थी। हालांकि, वॉर्नर का मानना है कि सिर्फ उस्मान ख्वाजा ही नहीं, बल्कि सभी बल्लेबाज दबाव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : David Warner-Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भले ही 10 विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का कहना है कि कंगारू टीम के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों पर दबाव है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दूसरे मैच में अच्छी रही थी और टीम भारत के खिलाफ बढ़त लेने भी सफल रही थी। हालांकि, वॉर्नर का मानना है कि सिर्फ उस्मान ख्वाजा ही नहीं, बल्कि सभी बल्लेबाज दबाव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड में जोरदार अर्धशतक के साथ फॉर्म में वापसी की थी। वहीं सलामी बल्लेबाज ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और युवा सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। ट्रेविस हेड ने एडिलेड में अपने घरेलू मैदान पर यादगार शतक जड़ा, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में करारी हार के बाद वापसी करते हुए पांच मैचों की सीरीज बराबर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉर्नर ने कहा, मुझे लगता है कि केवल ख्वाजा पर ही नहीं बल्कि शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों पर दबाव है। हेड ने आकर पलटवार किया और शानदार शतक लगाया। हम जानते हैं कि वह ऐसा करने में सक्षम है। लेकिन अन्य बल्लेबाजों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए। विशेष रूप से यह केवल एक खिलाड़ी से जुड़ा मामला नहीं है, चोटी के सभी छह बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने गेंदबाजों को आराम करने का पर्याप्त मौका दे रहे हैं। पिछला मैच मिचेल स्टार्क के नाम रहा जिन्होंने हमेशा की तरह गुलाबी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे उम्मीद है कि ब्रिसबेन में हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलेंगे।
रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं शीर्ष क्रम के बल्लेबाज
पर्थ में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मैकस्वीनी ने अभी तक चार पारियों में 59 रन बनाए हैं, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार ख्वाजा 34 रन ही बना पाए हैं। वह पिछली 16 पारियों में केवल एक बार 50 के अंक तक पहुंच पाए हैं। पूर्व कप्तान स्मिथ भी खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अभी तक तीन पारियों में 19 रन बनाए हैं।
सीमित ओवरों की क्रिकेट की विशेषज्ञ ग्लेन मैक्सवेल को टेस्ट टीम में शामिल करने की चर्चा चल रही है लेकिन वार्नर का मानना है कि यह ऑलराउंडर इस लायक नहीं है। उन्होंने कहा, अगर आपको घरेलू क्रिकेट की चार दिवसीय प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना जा रहा है तो फिर आप कैसे टेस्ट टीम में जगह बनाने के लायक हो जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह इसका हकदार हैं।